नाली के विवाद में मारपीट में चार जख्मी
इटाढ़ी थानाक्षेत्र के इटाढ़ी गांव में मंगलवार की सुबह नाली पर इट जोड़ने के विवाद में जमकर लाठियां चटकी हैं। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष से चार व्यक्ति जख्मी हुए हैं। मारपीट के बाद दोनों पक्ष इटाढ़ी थाना पर केस दर्ज करने के लिए जमे हुए हैं।
बक्सर । इटाढ़ी थानाक्षेत्र के इटाढ़ी गांव में मंगलवार की सुबह नाली पर इट जोड़ने के विवाद में जमकर लाठियां चटकी हैं। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष से चार व्यक्ति जख्मी हुए हैं। मारपीट के बाद दोनों पक्ष इटाढ़ी थाना पर केस दर्ज करने के लिए जमे हुए हैं।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह ही गांव के विनोद कुमार गुप्ता और शिवजी पाल के बीच नाली पर ईट जोड़ने की बात को ले विवाद हुआ था। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पंचायत की मुखिया मीना देवी ने दोनों पक्ष को समझा बुझाकर समझौता करा दिया। इस बीच मुखिया के वहां से हटते ही दोनों पक्ष दुबारा आमने सामने हो गए। जिसमें दोनों पक्ष द्वारा जमकर लाठियां भांजी गई हैं। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष से चार लोग जख्मी हुए हैं। जख्मी लोगों में विनोद कुमार गुप्ता, बलराम प्रसाद गुप्ता, शिवजी पाल और महेश पाल शामिल हैं। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष इटाढ़ी थाना पर एक दूसरे के उपर केस दर्ज करने के लिए जमे हुए हैं। जबकि थानाध्यक्ष द्वारा समझौता का प्रयास किया जा रहा है।