रबी महोत्सव में किसानों ने सीखे उन्नत खेती के गुर
बक्सर। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में अवस्थित संयुक्त कृषि भवन में रबी महाअभियान महोत्सव के दौरान किसान कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से पहुंचे किसानों ने भाग लिया। कृषि प्रोद्योगिकी अभिकरण आत्मा के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कृषकों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार कृषि कार्यों में उन्नत तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दे रही है साथ ही टपक विधि से सिचाई समेत विभिन्न कृषि यंत्रों पर सरकार काफी अनुदान भी किसानों को प्रदान कर रही है किसानों को किसान पाठशाला तथा अन्य प्रशिक्षणों के द्वारा प्रशिक्षित भी किया जाता है। जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णानंद चक्रवर्ती ने किसानों को सरकारी योजनाओं से जुड़कर खेती को उन्नत बनाने की बात कही।कृषि पदाधिकारी ने सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी किसानों को सरकारी लाभ पाने के लिए किसान रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही। मौके पर आत्मा के परियोजना निदेशक देवनंदन राम ने कृषकों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि, रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए कृषकों को आधुनिक व वैज्ञानिक विधि से खेती करने की प्रक्रिया को अपनाना होगा। मौके पर उप विकास आयुक्त अरविद कुमार, उद्यान पदाधिकारी दीपक कुमार समेत आत्मा कर्मी रघुकुल तिलक, दीपक कुमार, चंदन कुमार समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कृषि समन्वयक, किसान सलाहकारों के साथ ही काफी संख्या में कृषक मौजूद रहे।