पहचान पत्र नहीं लाने पर पूर्व विधायक को करना पड़ा इंतजार
में अपनी पहचान ऐसी बनाई था कि उस जमाने में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार हरिहर सिंह को पराजित कर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से विधायक बने थे। रामश्रय सिंह ने बताया कि मतदान कर्मियों द्वारा नहीं पहचानने पर मुझे रोका गया जो निष्पक्ष मतदान का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों द्वारा निष्ठापूर्वक कार्य किया गया। जिससे उन्हें खुशी है। उन्होंने मतदान कर्मियों को बधाई दी।
बक्सर : प्रखंड में दूसरे चरण में होने वाले पैक्स चुनाव के मतदान के दिन बुधवार को पूर्व विधायक रामश्रय सिंह को उस समय मतदान करने से रोक दिया गया। जब वे बूथ पर बिना पहचान पत्र के ही मतदान के लिए चले गए। मतदान कर्मी उन्हें पहचानने से इंकार कर दिए। वहीं, प्रत्याशी एजेंटों द्वारा कहे जाने के बाद भी मतदान नहीं करने देने के बाद उन्हें घर से पहचान पत्र मंगा कर आधे घंटे बाद मतदान करना पड़ा।
मजे की बात यह है कि पूर्व विधायक रामश्रय सिंह ने पुराने दिनों में अपनी पहचान ऐसी बनाई थी कि उस जमाने में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार हरिहर सिंह को पराजित कर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से विधायक बने थे। रामश्रय सिंह ने बताया कि मतदान कर्मियों द्वारा नहीं पहचानने पर मुझे रोका गया, जो निष्पक्ष मतदान का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों द्वारा निष्ठापूर्वक कार्य किया गया, जिससे उन्हें खुशी है। इसके लिए उन्होंने मतदान कर्मियों को बधाई भी दी।