राजनीतिक दल और मीडिया के सामने हुई ईवीएम की नुमाइश
समाहरणालय सभागार में राजनीतिक दलों के लोग एवं मीडिया कर्मियों के समक्ष बुधवार को ईवीएम की नुमाइश की गई। इस दौरान ईवीएम एवं वीवी पैट के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी गई और इसको लेकर भ्रम की स्थिति को दूर किया गया।
बक्सर । समाहरणालय सभागार में राजनीतिक दलों के लोग एवं मीडिया कर्मियों के समक्ष बुधवार को ईवीएम की नुमाइश की गई। इस दौरान ईवीएम एवं वीवी पैट के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी गई और इसको लेकर भ्रम की स्थिति को दूर किया गया। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय ने सभी को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान यह बताया गया कि ईवीएम प्रोग्रामेबल डिवाइस नहीं है। उसको ब्लूटूथ, वाई-फाई या किसी अन्य डिवाइस से एक्सेस नहीं किया जा सकता। इस क्रम में उन्होंने ईवीएम के हर पार्ट्स के बारे में जानकारी दी और राजनीतिक दलों के लोगों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में अब ईवीएम से वीवीपैट को जोड़ दिया गया है। वीवी पैट से हर बार बटन दबाने पर सेशन नंबर आगे बढ़ जाता है और एक पर्ची निकलकर उसी में गिर जाती है। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वीवी पैट के माध्यम से ईवीएम में पड़े वोटों का मिलान किया जा सकता है। इस दौरान ईवीएम को कैसे सील किया जाता है, ¨पक सील क्या होता है, ग्रीन पेपर सील क्या होता है आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग एवं मीडियाकर्मी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि मौजूद थे।