पोषण मेला में बेहतर करने वालों को डीएम ने किया सम्मानित
बक्सर। सितंबर माह में जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित पोषण मेला में बेहतर कार्य करने वालों को समाहरणालय में जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया। पोषण मेला में सराहनीय कार्य करने के लिए जिलाधिकारी ने चार दर्जन से अधिक अधिकारी चिकित्सक एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका मान एवं मनोबल बढ़ाया और ऐसे ही बेहतर उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरणा दी। बेहतर उपलब्धि के आधार पर पहले ही सभी की सूची बनाई गई थी।
बक्सर। सितंबर माह में जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित पोषण मेला में बेहतर कार्य करने वालों को समाहरणालय में जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया। पोषण मेला में सराहनीय कार्य करने के लिए जिलाधिकारी ने चार दर्जन से अधिक अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका मान एवं मनोबल बढ़ाया और ऐसे ही बेहतर उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरणा दी। बेहतर उपलब्धि के आधार पर पहले ही सभी की सूची बनाई गई थी।
इस दौरान स्वस्थ भारत प्रेरक मयंक जोशी समेत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चौसा डॉ.किरण त्रिपाठी, जिला समन्वयक एनएचएम महेन्द्र कुमार, सीडीपीओ बक्सर गुंजन कुमारी, नावानगर मीना कुमारी, ब्रह्मपुर रजनी कुमारी तथा सिमरी की सीडीपीओ संगीता कुमारी को सम्मानित किया गया। वहीं, एमओ आरबीएसके डुमरांव के कमालुद्दीन अंसारी, सदर प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद कुमार राय, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक पिस कुमार सिंह एवं केशोपुर पंचायत के मुखिया संतोष वर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा आइसीडीएस के लिपिक रामाशंकर सिंह, प्रभु नारायण मंडल, अमरेश कुमार सिन्हा, जिधू चंदन, राजकुमार, कृष्णा कुमार, अनिल कुमार सिंह, दीप कुमार प्रजापति एवं जीविका के मंजीत कुमार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सेविकाओं में रेखा देवी, रंजू देवी, पार्वती देवी, शकुंतला देवी, सीमा देवी, मीना देवी, लीलावती देवी, मीना देवी, सुनैना देवी, चंदा देवी, रेनू देवी, पूनम कुमारी, बनिता गुप्ता, संजू देवी, रमावती देवी, सुनीता कुमारी, सीमा देवी, स्यंती देवी, कांति देवी, रजनी देवी, एनआरसी अनिता कुमारी, एएनएम यशोदा कुमारी, सुनीता कुमारी, मीना कुमारी, आशा नीतू देवी, ललिता देवी, सीमा देवी, अनिता देवी एवं सुनीता देवी, एएनएम रेनू कुमारी, मंजू देवी समेत शिक्षिका खुशबू कुमारी, गायत्री कुमारी एवं हरेन्द्र प्रसाद को सम्मानित किया गया।