विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 महीने बाद जागे श्रीहरि, बजने लगी शहनाई: तुलसी विवाह-देव दीपावली की तारीख और शादियों के सभी 49 शुभ मुहूर्त

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:00 AM (IST)

पंचांग के अनुसार, देवोत्थान एकादशी से सभी शुभ एवं मांगलिक कार्य पुनः प्रारंभ हो जाएंगे, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु अपनी निद्रा से जागृत होते हैं।

आज देवोत्थान एकादशी, शुरू हो जाएंगे सभी शुभ कार्य (AI Generated Image)

आज देवोत्थान एकादशी, शुरू हो जाएंगे सभी शुभ कार्य (AI Generated Image)

जागरण संवाददाता, बक्सर। पंचांग के अनुसार, देवोत्थान एकादशी की तिथि शुक्रवार को रात 2:18 बजे तक रहेगी। इसी दिन से सभी शुभ एवं मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।

पं. अमरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि धर्मशास्त्रों के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी (देवशयनी एकादशी) यानी 25 जुलाई को भगवान विष्णु विश्राम अवस्था में चले गए थे। इसके बाद से सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लगा हुआ था।

शास्त्रों के अनुसार, श्रीहरि विष्णु के जागृत होने के बाद ही शुभ एवं मांगलिक कार्य शुरू किए जाते हैं। देवोत्थान (देवउठनी) एकादशी से इसकी शुरुआत हो जाएगी।

आचार्य के अनुसार नवंबर और दिसंबर में शुभ तिथि एवं नक्षत्रों के अनुकूल विवाह के लिए छोटे-बड़े (मध्यम एवं उत्तम) कुल 14 लग्न मुहूर्त हैं।

इनमें नवंबर में छह मुहूर्त (20, 21, 24, 25, 26 एवं 30 नवंबर) तथा दिसंबर में आठ मुहूर्त (2, 3, 4, 9, 10, 11, 12 एवं 15 दिसंबर) शामिल हैं।

इसके बाद विवाह के अगले लग्न मुहूर्त वर्ष 2027 में 17 जनवरी से शुरू होंगे। मार्च 14 तक विभिन्न तिथियों में छोटे-बड़े कुल 35 लग्न मुहूर्त उपलब्ध होंगे।

तुलसी विवाह की प्रथा:

देवोत्थान एकादशी शुक्रवार, 20 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन तुलसी महारानी और शालिग्राम जी का विवाह संपन्न कराने की परंपरा है। पद्म पुराण में कहा गया है कि तुलसी जी के दर्शन मात्र से समस्त पापों का नाश हो जाता है।

आचार्य ने बताया कि तुलसी का पौधा लगाने से भगवान की सन्निधि प्राप्त होती है तथा तुलसी दल भगवान के चरणों में अर्पित करने से मोक्ष रूपी महान फल की प्राप्ति होती है।

देव दीपावली पर घाटों पर जलेंगे 51 हजार दिए:

कार्तिक पूर्णिमा का स्नान, दान एवं व्रत 24 नवंबर, मंगलवार को होगा। इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह प्रसिद्ध एवं पौराणिक रामरेखा घाट पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

वहीं, देव दीपावली की संध्या में शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालु दीप प्रज्वलित करेंगे। इस अवसर पर एक समिति की ओर से 51 हजार दीए जलाने की तैयारी की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।