Move to Jagran APP

देव दीपावली सवा लाख दीपों से जगमग होंगे घाट

मिनी काशी के रूप में विख्यात बक्सर में कार्तिक पूर्णिमा की शाम देव-दीपावली मनाई जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Nov 2017 03:04 AM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2017 03:04 AM (IST)
देव दीपावली सवा लाख दीपों से जगमग होंगे घाट
देव दीपावली सवा लाख दीपों से जगमग होंगे घाट

बक्सर। मिनी काशी के रूप में विख्यात बक्सर में कार्तिक पूर्णिमा की शाम देव-दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन गंगा तट पर भव्य नजारा दिखेगा। जब, काशी की तर्ज पर मां गंगा की महाआरती होगी और उसके बाद सवा लाख दीपों से उनका श्रृंगार होगा। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल सत्यपाल मलिक, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं सांसद जनार्दन ¨सह सिग्रीवाल भी भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।

loksabha election banner

बक्सर में देव दीपावली की परंपरा पिछले साल शुरू हुई। इस साल उसे और भव्य तरीके से किया जा रहा है। रामरेखा घाट पर भव्य गंगा आरती की तैयारी की गई है। इसमें काशी और प्रयाग के अनुभवी पुरोहितों को बुलाया गया है। आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम चार बजे किला मैदान में प्रारंभ होगा। राज्यपाल संध्या चार बजे हेलिकॉप्टर से यहां आएंगे और थोड़ी देर विश्राम के बाद किला मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर वे एक स्मारिका का भी विमोचन करेंगे। इसके बाद रामरेखा घाट पर महाआरती और दीप जलाने का कार्यक्रम प्रारंभ होगा। आयोजन समिति सोमेश्वर स्थान घाट से सती सिद्धेश्वर घाट तक सवा लाख दीये जलाने का प्रबंध कर रही है। वहीं, श्रद्धालुओं से भी दीपों के साथ कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप दूबे ने कहा कि इस कार्यक्रम में राज्यपाल के आने से आयोजन में चार चांद लग गया। कार्यक्रम का बक्सर में पर्यटन के विकास के लिए हो रहे प्रयासों को भी बल मिलेगा। इधर, रामरेखा घाट पर पंडा समाज का एक गुट पूर्णिमा के दिन राज्यपाल के आगमन का विरोध कर रहा है। उनका कहना है कि राज्यपाल के आने से प्रशासनिक व्यवस्था कड़ी हो जाएगी और उनके साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.