विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर में गेहूं-धान की बंपर पैदावार, पर दाल-तेल का संकट! 6 साल में अनाज 40% बढ़ा, तिलहन उत्पादन 45% तक घटा

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:11 PM (IST)

बक्सर जिले में 2018-19 से 2023-24 के बीच अनाज उत्पादन में 40% की वृद्धि हुई है, जबकि दलहन और तिलहन का उत्पादन क्रमशः 28% और 45% घट गया। 

बक्सर में गेहूं-धान की बंपर पैदावार (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बक्सर में गेहूं-धान की बंपर पैदावार (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. अनाज उत्पादन में 40% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

  2. दलहन और तिलहन उत्पादन में क्रमशः 28% और 45% की कमी।

  3. शुद्ध बोया गया क्षेत्र घटा, गैर-कृषि भूमि का उपयोग बढ़ा।

जागरण संवाददाता, बक्सर। बक्सर जिले में 2018-19 से 2023-24 के बीच अनाज का उत्पादन करीब 40 प्रतिशत बढ़ा, जबकि दलहन का उत्पादन 28 प्रतिशत और तिलहन का 45 प्रतिशत घट गया। इसकी प्रमुख वजह फसलों की प्रति हेक्टेयर उपज में आया अंतर है। 

दूसरी ओर, उपलब्ध भूमि उपयोग आंकड़ों के अनुसार 2018-19 से 2022-23 के बीच जिले का शुद्ध बोया गया क्षेत्र 5,499 हेक्टेयर घट गया। गैर-कृषि उपयोग वाली भूमि में भी वृद्धि दर्ज की गई है। शुभ नारायण पाठक की रिपोर्ट...

छह साल में उत्पादन का बदलाव (उत्पादन मीट्रिक टन में)

फसल समूह 2018-19 2023-24 बदलाव
अनाज 4,83,134 6,75,195 39.8% वृद्धि
दलहन 7,763 5,578 28.1% कमी
तिलहन 2,451 1,348 45% कमी


प्रति हेक्टेयर उपज में बदलाव (किलोग्राम प्रति हेक्टेयर)

फसल समूह 2018-19 2023-24 बदलाव
अनाज 2,721 3,687 35.5% वृद्धि
दलहन 1,374 911 33.7% कमी
तिलहन 1,315 777 40.9% कमी

फसलवार रकबे की स्थिति (हेक्टेयर में)

फसल समूह 2018-19 2023-24
अनाज 1,77,559 1,83,111
दलहन 5,651 6,122
तिलहन 1,864 1,734

अनाज का रकबा छह साल में 3.1% बढ़ा, दलहन का 8.3% बढ़ा और तिलहन का करीब 7% घटा। इसलिए दलहन-तिलहन का उत्पादन घटने को केवल उनके रकबे में कमी का नतीजा नहीं माना जा सकता।

कृषि भूमि में कमी के संकेत (भूमि उपयोग के जिला स्तरीय आंकड़े, हेक्टेयर में)

वर्ष शुद्ध बोया गया क्षेत्र सकल फसल क्षेत्र गैर-कृषि उपयोग की भूमि
2018-19 1,44,728 2,01,276 13,220
2019-20 1,42,107 1,96,947 13,222
2021-22 1,39,520 1,97,758 13,222
2022-23 1,39,229 1,90,564 13,869

2018-19 से 2022-23 के बीच

  • शुद्ध बोया गया क्षेत्र 5,499 हेक्टेयर घटा।
  • सकल फसल क्षेत्र 10,712 हेक्टेयर घटा।
  • गैर-कृषि उपयोग की भूमि 649 हेक्टेयर बढ़ी।

शुद्ध और सकल क्षेत्र का अर्थ

  • शुद्ध बोया गया क्षेत्र : एक साल में जितनी अलग-अलग जमीन पर कम से कम एक बार फसल बोई गई, उसे एक बार गिनकर निकाला गया क्षेत्र।
  • सकल फसल क्षेत्र : एक साल में जितनी बार जिस जमीन पर फसल बोई गई, उन सभी बुवाइयों का जोड़। एक ही खेत में धान और गेहूं लेने पर दोनों का क्षेत्र इसमें जुड़ता है।


पड़ताल का निष्कर्ष

  • अनाज के उत्पादन में वृद्धि का बड़ा आधार प्रति हेक्टेयर उपज में सुधार रहा।
  • दलहन और तिलहन की उपज में गिरावट से उत्पादन घटा, भले ही दलहन का रकबा बढ़ा हो।
  • बक्सर जिले में शुद्ध बोया गया और सकल फसल क्षेत्र दोनों घटे हैं।
  • गैर-कृषि उपयोग की भूमि में वृद्धि दर्ज हुई है। इस श्रेणी में मकान, सड़क और अन्य गैर-कृषि उपयोग शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।