विषम परिस्थिति से गुजर रहा है देश : माले
वर्तमान समय में देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। महिलाओं पर उत्पीड़न और मॉब ली¨चग आम बात हो गई है। कॉरपोरेट परस्त सामंती सरकार सत्ता वापसी की जी-तोड़ प्रयास कर रही है। इसके खिलाफ राज्य में एक गठबंधन बनाने का प्रयास जारी है। यह कहना है भाकपा माले के नेताओं का। ब्रह्मपुर प्रखंड के पोखराहा गांव में 10वां प्रखंड सम्मेलन का आयोजन किया गया।
बक्सर । वर्तमान समय में देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। महिलाओं पर उत्पीड़न और मॉब ली¨चग आम बात हो गई है। कॉरपोरेट परस्त सामंती सरकार सत्ता वापसी की जी-तोड़ प्रयास कर रही है। इसके खिलाफ राज्य में एक गठबंधन बनाने का प्रयास जारी है। यह कहना है भाकपा माले के नेताओं का। ब्रह्मपुर प्रखंड के पोखराहा गांव में 10वां प्रखंड सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका झंडात्तोलन दीप नारायण मुसहर ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष मंडल का चुनाव हुआ। जिसमें विसर्जन राम, वीर बहादुर पासवान, धनजी प्रसाद, विनोद रजक तथा शिव कुमारी देवी को चुना गया। सम्मेलन में बोलते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में एक मजबूत गठबंधन बनाने की कोशिश जारी है। माले ने कहा कि चुनाव नजदीक है। कार्यकर्ताओं को फासिस्ट ताकतों से लड़ने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। सम्मेलन में प्रखंड सचिव अयोध्या ¨सह को चुना गया। सम्मेलन पर्यवेक्षक के रूप में हरेंद्र राम जिला सचिव मनोहर जी के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।