Move to Jagran APP

आज भारत का चंद्रयान टू रचेगा इतिहास

चंद्रयान-2 की बदौलत भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। इसको लेकर बक्सर वासियों में खासा उत्साह है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 11:59 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 06:41 AM (IST)
आज भारत का चंद्रयान टू रचेगा इतिहास
आज भारत का चंद्रयान टू रचेगा इतिहास

जासं बक्सर: चंद्रयान-2 की बदौलत भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतर कर इतिहास रचेगा। इसके बाद भारत चांद पर पहुंचने वाला अमेरिका, रूस एवं चाइना के बाद चौथा देश बन जाएगा।

loksabha election banner

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को चांद की धरती पर उतरते देखने के लिए बक्सरवासियों में भी खासा उत्साह है। शहर से लेकर गांव तक लोग टीवी से चिपके हुए है। छात्रों का उत्साह इस बाबत सबसे ज्यादा है। नौंवी के छात्र आदित्य ने कहा-यह हमारे लिए काफी उपलब्धि का दिन है। आज तो रातभर जागकर मैं इसे देखूंगा।

विज्ञान के छात्र अरुण, दिगंबर, रोहन, सुप्रिया आदि ने कहा कि देश में पूरी तरह तैयार इस चंद्रयान के चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज की रात वास्तव में उत्सव की रात है। चांद के उस हिस्से में पहुंचना भी एक उपलब्धि है।

बुजुर्ग अरुण कुमार सिंह का कहना है कि पूरी दुनियां में हमारा सिर फख्र से ऊंचा होने का यह दिन है। उन्हें इंतजार है कि कब लैंडर चांद की धरती पर उतर कर वहां की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी हमारे वैज्ञानिकों तक पहुंचाएं। इसके साथ ही चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण को लेकर चाय की दुकान से लेकर चौपाल तक चर्चा की जा रही है। अब इंतजार की घड़ियां धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.