फाइलों में दबा यातायात प्रबंधन का निर्णय
बढ़ती आबादी के बीच लचर यातायात व्यवस्था को लेकर स्थानीय नगर सहित नया भोजपुर।
बक्सर। बढ़ती आबादी के बीच लचर यातायात व्यवस्था को लेकर स्थानीय नगर सहित नया भोजपुर एवं पुराना भोजपुर के नागरिक परेशान रहते हैं। यूं तो नगर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर गत दिनों कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए नगर में ऑटो रिक्शा परिचालन को चार नए रूट निर्धारित कर रखा है।
प्रशासन ने राज अस्पताल के समीप से तब्दील कर टीचर ट्रे¨नग स्कूल के पास बस पड़ाव निर्धारित किया है। पर इस निर्णय को अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है। नतीजतन, यातायात कुव्यवस्था से सभी परेशान हैं। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो तत्कालीन अनुमंडलाधिकारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में गत 27 अप्रैल को यातायात व्यवस्था सु²ढ़ीकरण को लेकर अनुमंडल स्तरीय बैठक आहूत की गई थी। इस मौके पर लिए गए निर्णय को अमलीजामा पहनाए जाने की जिम्मेवारी नगर परिषद को सौंपी गई थी। एसडीओ ललन प्रसाद ने कहा कि यातायात व्यवस्था को हर हालत में जल्द ही सु²ढ़ किया जाएगा।