पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कोरानसराय थाना में गिरफ्तार
वर्ष 2009 में भारतीय जन जागरण पार्टी ओर से बक्सर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके ।
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 04:52 PM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 04:52 PM (IST)
बक्सर। वर्ष 2009 में भारतीय जन जागरण पार्टी ओर से बक्सर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके सुनील कुमार दुबे को कोरानसराय थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। सुनील दुबे थाना क्षेत्र के लहना गांव निवासी हैं। पूर्व से न्यायालय में चल रहे एक मामले में इन पर गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष जेपी ¨सह ने की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें