विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

26-27 अप्रैल को बक्सर रूट पर मेगा ब्लॉक; कई ट्रेनें रद-लेट! सफर से पहले जरूर पढ़ें अपडेट

Published: Fri, 24 Apr 2026 09:04 AM (IST)

बक्सर के पास रेलवे ट्रैक और पुल के रखरखाव के लिए 26 और 27 अप्रैल को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। ...और पढ़ें

बक्‍सर में रेल ट्रैक। जागरण

बक्‍सर में रेल ट्रैक। जागरण

जागरण संवाददाता, बक्सर। रेल यात्रियों के लिए 26 और 27 अप्रैल की तारीख परेशानी भरी हो सकती है। रेलवे प्रशासन ने ट्रैक और पुलों के जरूरी रखरखाव के लिए इन दो दिनों में मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया है।

इस दौरान ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार, यह ब्लॉक बक्सर के पास स्थित छोटे नहर पुल (11 नंबर लख) पर पुराने स्लैब हटाए जाएंगे। 

वहां पर नया स्लैब लगाया जाएगा, इसी के लिए ब्‍लॉक लिया जा रहा है। यह काम दो चरणों में किया जाएगा। 26 अप्रैल को अप लाइन पर करीब 5 से 6 घंटे का ब्लॉक तो 27 को डाउन लाइन पर कार्य, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित। 

मोमेंट देखकर शुरू होगा काम

रेलवे ने अभी तक ब्लॉक का सटीक समय घोषित नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक, परिचालन विभाग ट्रेनों की आवाजाही (मोमेंट) को देखते हुए ही काम शुरू करेगा। 

इसका उद्देश्‍य है क‍ि कम से कम ट्रेनों पर असर पड़े और यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो। रेलवे की कोशिश रहेगी कि कार्य उस समय किया जाए जब ट्रैक पर यात्री ट्रेनों का दबाव कम हो।

रद और लेट हो सकती हैं ट्रेनें

स्लैब बदलने के दौरान भारी मशीनों और क्रेन का इस्तेमाल होगा, जिसके चलते:

  • कुछ पैसेंजर ट्रेनें रद हो सकती हैं
  • कई एक्सप्रेस ट्रेनें लेट या नियंत्रित चलेंगी
  • बीच के स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका जा सकता है
  • बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बाधित हो सकती है

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर ट्रेन का स्टेटस चेक करें। पूछताछ नंबर 139 पर कॉल कर जानकारी लें

कुल मिलाकर, अगर आप इन दो दिनों में बक्सर रूट से यात्रा करने वाले हैं, तो पहले से प्लानिंग कर लें—वरना सफर में देरी तय है।