विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर में 108 करोड़ से बदलेगी 17 सड़कों की सूरत, 7 साल तक रखरखाव; पथ निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति, देखें लिस्ट

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:44 AM (IST)

बक्सर जिले में 108.43 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 17 सड़कों का कायाकल्प होगा, जिसमें सात वर्षों तक ...और पढ़ें

चकाचक होंगी बक्सर की 17 सड़कें। सांकेतिक तस्वीर

चकाचक होंगी बक्सर की 17 सड़कें। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. बक्सर में 108 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजना।

  2. 17 सड़कों का होगा निर्माण और सात साल रखरखाव।

  3. सुरक्षित यात्रा और बेहतर जल निकासी की सुविधा।

शुभ नारायण पाठक, बक्सर। बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने बक्सर जिले की सड़क परिवहन व्यवस्था को एक नई दिशा देने के लिए 108.43 करोड़ रुपए से अधिक की योजना तैयार की है। 17 सड़कों के लिए कार्य एजेंसी ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ओपीआरएमसी-3 पैकेज 36 बी के तहत चयनित इन सड़कों के निर्माण के बाद आगामी सात वर्षों (84 महीनों) तक लगातार गुणवत्तापूर्ण रखरखाव, समय-समय पर मजबूतीकरण, दुर्घटना-रोधी थर्माप्लास्टिक रोड मार्किंग और आपातकालीन मरम्मत भी इसमें शामिल है।

दुर्घटनाएं रोकने के लिए होंगे उपाय, टिकाऊ बनेगी सड़कें

इसके लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे दैनिक यात्रियों, किसानों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं को बिना गड्ढों वाली सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, सड़कों के साथ-साथ जल निकासी के लिए पुलिया और कलवर्ट के निर्माण से जलजमाव और बाढ़ से होने वाले नुकसान से भी बचाव होगा।

इस पैकेज के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों यथा एनएच-30, एनएच-120 और राज्य उच्च पथों एसएच-13, एसएच-14 और एसएच-17 को जोड़ने वाली 17 सड़कों का कायाकल्प और सात साल का रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा।

चार चरणों में ऐसे करना होगा काम

  1. प्रारंभिक सुधार कार्य : सड़क के मौजूदा सभी गड्ढों और कमियों को तुरंत दूर किया जाएगा।
  2. आवधिक रखरखाव एवं सुदृढ़ीकरण : समय-समय पर अलकतरा/तारकोल की नई परत बिछाई जाएगी और सड़कों का सुदृढ़ीकरण होगा।
  3. नियमित साधारण रखरखाव : प्रतिमाह आधार पर सफाई, छोटी मरम्मत और झाड़ियों की कटाई सुनिश्चित होगी, जिसका भुगतान आउटपुट और परफार्मेंस के आधार पर होगा।
  4. आपातकालीन कार्य : आपदा या दुर्घटना की स्थिति में बिना विलंब तुरंत सड़क की क्षति ठीक की जाएगी।

गुणवत्ता और जन-सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधान 

सड़क क्षेत्र में मिट्टी निकालने या अवैध खोदाई पर पूर्ण रोक है। किसी भी तरह की खोदाई से पहले 'काॅल बिफोर यू डिग' ऐप का प्रयोग अनिवार्य किया गया है, ताकि किसी भूमिगत पाइप/केबल को नुकसान न पहुंचे। 

सभी 17 सड़कों का विस्तृत विवरण एवं लंबाई

1. दिनारा (एनएच-30) से जलहरा (एसएच-17) पथ: 16.226 किमी

2. चौसा गोला - बक्सर पथ (एसएच-13) किमी 0.00 से 10.802 : 10.802 किमी

3. मोहनियां (पंजरांव पुल) - चौसा गोला पथ (एसएच-14): 3.390 किमी

4. परसथुआ बाजार (एनएच-30) से महावीर स्थान (एसएच-14) पथ : 12.540 किमी

5. चौसा-धनसोईं पथ: कुल लंबाई : 17.500 किमी

6. चौसा-चुन्नी-पवनी-कमरपुर पथ (किमी 0.00 से 4.365): 4.365 किमी

7. चौसा-चुन्नी-पवनी-कमरपुर पथ (किमी 4.365 से 10.69) : 6.325 किमी

8. पड़री-सोनवर्षा पथ (किमी 0.00 से 4.00) : 4.000 किमी

9. पड़री-सोनवर्षा पथ (किमी 4.00 से 7.00): कुल लंबाई 3.000 किमी

10. आरा-बक्सर पथ (किमी 0.80 से 2.00) : 1.200 किमी

11. चौसा-कर्मनाशा पथ का पहुंच पथ : 0.735 किमी

12. देवल घाट स्थित एचचएल पुल का पहुंच पथ : 0.950 किमी

13. सरेंजा (एसएच-17) - कोरानसराय (एनएच-120) पथ: 28.650 किमी

14. आरा-बक्सर पथ (किमी 0.00 से 0.80) : 0.800 किमी

15. आरा-बक्सर पथ (किमी 2.00 से 2.60): 0.600 किमी

16. चौसा गोला-बक्सर पथ (एसएच-13) (किमी 10.802 से 12.802): 2.000 किमी

17. चौसा गोला-कोचस पथ (बसही पुल तक) (एसएच-17): 22.000 किमी