बिहार के बक्सर में भीषण सड़क हादसा: 2 स्कॉर्पियो की टक्कर में 6 लोगों की मौत; 3 गंभीर
बक्सर के चौसा-रामगढ़ मार्ग पर सोनपा हनुमान राय के डेरा के पास दो स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर हो गई। इस ...और पढ़ें

बारात में शामिल होने जा रहे थे सवार
HighLights
चौसा-रामगढ़ मार्ग पर दो स्कॉर्पियो की टक्कर हुई।
हादसे में छह लोगों की दुखद मौत हो गई।
तीन लोग गंभीर घायल, बारात में शामिल होने जा रहे थे।
जागरण संवाददाता, बक्सर। चौसा-रामगढ़ मार्ग पर सोनपा हनुमान राय के डेरा के पास गुरुवार की शाम दो स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौत होने के साथ ही तीन लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना है।
बारात में शामिल होने जा रहे थे सवार
सूचना के अनुसार, दोनों स्कॉर्पियो पर सवार लोग किसी बारात में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
नोट: इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।