विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर, दिलदारनगर और जमानिया की रेल कॉलोनियों की बदलेगी सूरत, 4.24 करोड़ से बनेगी 6KM लंबी दीवार

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:32 AM (IST)

पूर्व मध्य रेलवे ने बक्सर, दिलदारनगर और जमानिया की रेल कॉलोनियों में 6 किमी लंबी आरसीसी चहारदीवारी बनाने की योजना ...और पढ़ें

रेलवे कॉलोनियों में बनेगी चहारदीवारी। सांकेत‍िक तस्‍वीर

रेलवे कॉलोनियों में बनेगी चहारदीवारी। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. 6 किलोमीटर लंबी आरसीसी चहारदीवारी का निर्माण होगा।

  2. परियोजना की लागत 4.24 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

  3. सुरक्षा बढ़ेगी, अनधिकृत प्रवेश पर नियंत्रण मिलेगा।

जागरण संवाददाता, बक्सर। रेल काॅलोनियों की सुरक्षा और परिसरों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में पूर्व मध्य रेलवे ने महत्वपूर्ण पहल की है।

दानापुर रेल मंडल की ओर से बक्सर, दिलदारनगर और जमानिया स्थित रेल काॅलोनियों में कुल 6 किलोमीटर लंबी प्रबलित सीमेंट कंक्रीट (RCC) चहारदीवारी के निर्माण की योजना तैयार की गई है।

इसके लिए रेलवे ने करीब 4.24 करोड़ रुपये की निविदा जारी की है। योजना पूरी होने से रेल काॅलोनियों की बाहरी सुरक्षा मजबूत होने के साथ अनधिकृत प्रवेश और बाहरी अतिक्रमण पर नियंत्रण में मदद मिलने की उम्मीद है।

4.24 करोड़ रुपये की योजना तैयार

इसका लाभ इन काॅलोनियों में रहने वाले रेलकर्मियों और उनके परिवारों को मिल सकेगा। सुरक्षा की दिशा में यह महत्‍वपूर्ण पहल है। 

दानापुर रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग की योजना के अनुसार, इसमें आरसीसी चहारदीवारी के निर्माण के साथ उससे संबंधित आधारभूत कार्य, मिट्टी की भराई, लोहे की छड़ों का इस्तेमाल, ढलाई और बाहरी सतह की फिनिशिंग शामिल है।

8 महीने में पूरा करना होगा काम

कार्य पूरा करने के लिए आठ महीने की समयसीमा निर्धारित की गई है। चहारदीवारी के लिए मजबूत पाइलिंग का भी प्रविधान किया गया है।

इसमें 300 मिलीमीटर व्यास के कुल 4055 मीटर पाइल निर्माण का प्रावधान है। दीवारों की बाहरी सतह पर सीमेंट प्राइमर और वाटरप्रूफ सीमेंट पेंट भी लगाया जाएगा। अगले वर्ष से इस योजना में कार्य शुरू होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।