विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ाया; सुबह झाड़‍ियों में कराहता म‍िला, बेरहमी देख कांप गए बक्‍सर के लोग

Published: Fri, 08 May 2026 12:41 PM (IST)

बक्सर के नावानगर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को बेरहमी से पीटा गया और शारीरिक यातनाएं दी गईं। ...और पढ़ें

प्रेम‍िका के साथ पकड़ाए युवक के साथ बर्बरता।

प्रेम‍िका के साथ पकड़ाए युवक के साथ बर्बरता।

HighLights

  1. प्रेम प्रसंग में युवक को बेरहमी से पीटा गया।

  2. निजी अंगों पर जलने के निशान, झाड़ियों में फेंका।

  3. ग्रामीणों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

संवाद सहयोगी, नावानगर (बक्सर)। Buxar Crime: प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक के साथ बर्बर मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को झाड़ियों में कराहता हुआ पाया। ग्रामीणों का दावा है कि नावानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान नावानगर निवासी रौशन शर्मा नाम का एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था।

ग्रामीणों और पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, युवक प्रेमिका के घर में घुस गया था, जहां परिवार के सदस्यों ने उसे आपत्तिजनक अवस्था में पाया।

मरा हुआ समझकर रात के वक्त झाड़ियों में फेंका

इसके बाद युवक के साथ मारपीट की गई। उसे नंगा किया गया और क्रूरता से शारीरिक प्रताड़ना दी गई। युवक के निजी अंगों और कमर के निचले हिस्से में जलने के निशान पाए गए।

हमलावरों ने उसे मृत समझकर झाड़ी में फेंक दिया। सुबह करीब 8:30 बजे आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने कराहने की आवाज सुनकर युवक को झाड़ी में पाया।

सुबह राहगीरों को दर्द से कराहते हालत में मिला

फिर तुरंत उसे कपड़े पहनाए और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। नावानगर थाने के प्रभारी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि युवक को झाड़ी से निकालकर इलाज के लिए भेजा गया है।

मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया है। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर आक्रोश पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने ऐसी क्रूरता की निंदा की है और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है।