विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर में CSP संचालक से हथियार के बल पर 40000 की लूट, बैग लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:33 PM (IST)

बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एनएच 922 पर हरिकिशुनपुर मोड़ के पास हथियार के बल पर एक सीएसपी संचालक ...और पढ़ें

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम। (जागरण)

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम। (जागरण)

HighLights

  1. बक्सर में सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर लूट।

  2. बाइक सवार बदमाशों ने 40 हजार रुपये और बैग छीना।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों की तलाश में जुटी।

जागरण संवाददाता, बक्सर। औद्योगिक थाना क्षेत्र अंर्तगत एनएच 922 पर हरिकिशुनपुर मोड़ के समीप हथियार के बल पर एक सीएसपी संचालक का रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

सीएसपी संचालक के अनुसार बैग में 40 हजार रुपयों के अलावा फिंगर प्रिंट सेंसर, पहचान पत्र समेत कई जरूरी कागजात मौजूद थे।सोमवार की रात करीब 9.00 बजे हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अपराधियो की पहचान में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात नौ बजे के करीब चुरामनपुर पुरानी चट्टी में सीएसपी चलानेवाले स्थानीय निवासी रघुवीर खरवार दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर हरकिशुनपुर लौट रहे थे।

तभी एनएच 922 पर हरिकिशुनपुर मोड़ के समीप बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोकते हुए पहले हरिकिशुनपुर गांव जाने का रास्ता पूछा और इसी दौरान हथियार सटाकर उनकी पीठ पर लटका बैग छीन लिया।

बाइक से हुए फरार

इसके बाद दोनों बदमाश धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए। पीड़ित के भाई विजय खरवार के अनुसार, बैग में करीब 40 हजार रुपये नकद, फिंगरप्रिंट सेंसर मशीन, दुकान की चाबी, पहचान पत्र समेत कई जरूरी दस्तावेज रखे थे।

उन्होंने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर औद्योगिक थानाध्यक्ष सोनू कुमार के साथ डायल 112 की टीम पहुंच कर जांच में जुट गई।

लूट की पुष्टि करते थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का उद्भेदन करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- ड्राइवर का हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंका, जमुई के बटिया घाटी में स्कॉर्पियो ले उड़े लुटेरे