Bihar Jobs: बक्सर में बिना परीक्षा नौकरी का मौका! 65 साल तक के लोग कर सकते हैं आवेदन, देखें डिटेल्स
बक्सर जिले में बच्चों के संरक्षण और अधिकारों की सुरक्षा के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई में 18 सहायक व्यक्तियों ...और पढ़ें

बक्सर वालों के लिए शानदार मौका! बाल संरक्षण इकाई में निकली भर्ती, हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपये
HighLights
बक्सर बाल संरक्षण इकाई में 18 सहायक पदों पर भर्ती।
स्नातकोत्तर या अनुभव वाले स्नातक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन।
बक्सर निवासी 30-65 वर्ष आयु के लिए सुनहरा अवसर।
जागरण संवाददाता, बक्सर। जिले में बच्चों के संरक्षण और उनके अधिकारों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई में 18 सहायक व्यक्तियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए समाहरणालय स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से विज्ञापन जारी किया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों को बच्चों के संरक्षण, बाल अधिकारों और बाल विकास से संबंधित गतिविधियों में सहयोग करना होगा। कुल 18 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है।
इनमें अनुसूचित जाति और जनजाति श्रेणी के चार, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग के तीन, अल्पसंख्यक समुदाय के तीन और सामान्य श्रेणी के पांच पद शामिल हैं। महिलाओं के लिए भी पद निर्धारित किए गए हैं।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सामाजिक कार्य (एमएसडब्ल्यू), समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, बाल विकास अथवा विधि में स्नातकोत्तर निर्धारित की गई है। साथ ही किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ कम से कम तीन वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
कार्य अनुभव के मामले में बाल अधिकार, बाल संरक्षण, विधिक कार्य, सामाजिक कार्य, बाल विकास और मनोविज्ञान से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, पॉक्सो न्यायालय और चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी संस्थाओं में काम करने वाले अभ्यर्थियों को भी प्राथमिकता देने का प्रविधान है।
प्रत्येक चयनित सहायक व्यक्ति को प्रतिमाह नौ हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्षों के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 30 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थी का बक्सर जिले का निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जाति, पहचान और आवासीय प्रमाणपत्र की स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति देनी होगी। चयन शैक्षणिक योग्यता के अंकों और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।