विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO: स्टेज पर खड़ी दुल्हन के पेट में मारी गोली, कैमरे में कैद हुई बिहार की खौफनाक वारदात

By Ashok SinghEdited By: Shashank Baranwal
Published: Wed, 25 Feb 2026 06:43 AM (IST)Updated: Wed, 25 Feb 2026 02:07 PM (IST)

बक्सर के चौसा में एक शादी समारोह में जयमाल के दौरान प्रेमी ने दुल्हन आरती कुमारी को गोली मार दी। ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब जयमाल कार्यक्रम के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी।

घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बारातियों तथा ग्रामीणों में भगदड़ की स्थिति बन गई। वहीं मौका पा कथित प्रेमी भी फरार हो गया।

Buxar News

मिली जानकारी के अनुसार, बारात उत्तर प्रदेश बलियाक के सुलेमनपुर से चौसा आई थी। जयमाल की रस्म चल रही थी, तभी पड़ोस का एक युवक अचानक स्टेज पर चढ़ गया और दुल्हन आरती कुमारी (18 वर्ष) पर गोली चला दी।

गोली लगते ही दुल्हन गंभीर रूप से घायल होकर मंच पर ही गिर पड़ी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
Buxar News

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुल्हन को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है और युवक दुल्हन का पड़ोसी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- नालंदा में गोली मारकर हत्या: फोन आया और फिर नहीं लौटा सौरभ, दोस्त पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- गिरिडीह गोलीकांड: चुनाव फायरिंग का आरोपी शिवम श्रीवास्तव अंडाल एयरपोर्ट से दबोचा गया