विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की टक्‍कर, छठ के ल‍िए खरीदारी करने निकले युवक की मौत; दूसरा वाराणसी रेफर

Published: Sun, 15 Nov 2026 02:43 PM (GMT+05:30)

बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में छठ की खरीदारी करने निकले एक युवक रवि कुशवाहा की मौत हो ...और पढ़ें

बक्‍सर में सड़क हादसे में युवक की मौत। सांकेत‍िक तस्‍वीर

बक्‍सर में सड़क हादसे में युवक की मौत। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. छठ खरीदारी के दौरान बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर हुआ भीषण हादसा।

  2. दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत।

  3. मृतक रवि कुशवाहा, घायल विकास कुमार को वाराणसी रेफर किया गया।

जागरण संवाददाता, बक्सर। छठ पर्व की खरीदारी करने निकले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा बक्सर-इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर इटाढ़ी थाना क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र (उपग्रिड) के समीप दो बाइक की आमने-सामने की तेज रफ्तार भिड़ंत में हुआ।

मृतक की पहचान धनसोई थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी महादेव कुशवाहा के बड़े पुत्र रवि कुशवाहा (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर हुआ हादसा 

वहीं, गंभीर रूप से घायल इटाढ़ी निवासी विकास कुमार को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अविवाहित रवि कुशवाहा दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अपने एक दोस्त के साथ छठ पर्व की खरीदारी के लिए निकला था।

इसी दौरान दूसरी दिशा से किसी जरूरी काम से इटाढ़ी की ओर जा रहे विकास कुमार की बाइक से विद्युत उपकेंद्र के समीप उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

घटना के काफी देर बाद परिवार को हुई जानकारी

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया।

सदर अस्पताल में भर्ती विकास कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। युवक के परिवार को इसकी जानकारी घटना के काफी देर बाद हो सकी। छठ पर्व की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।