आनलाइन होंगी बौद्ध पांडुलिपियां
बक्सर। सातवीं सदी के अनमोल खजाने को 1400 साल बाद दुनिया के सामने रखने के लिए सम्राट अशोक क्लब
बक्सर। सातवीं सदी के अनमोल खजाने को 1400 साल बाद दुनिया के सामने रखने के लिए सम्राट अशोक क्लब के सदस्यों ने बिहार के मुख्यमंत्री को बधाई दिया है। सम्राट अशोक क्लब के बिहार प्रभारी दयानन्द मौर्य ने कहा कि बौद्ध ग्रंथ की पांडुलिपियों को राहुल सांकृत्यायन ने जिस तरीके से लाया था वह विलुप्ति के कगार पर था।
उस धरोहर को सुरक्षित रखकर बिहार सहित देश का गौरवशाली इतिहास बचाने की मुहिम में लगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट अशोक क्लब खड़ा है। इन्होंने बताया कि यह बड़ी खुशी की बात है कि इन पांडुलिपियों को सिर्फ संग्रहालय में देखा ही नहीं जायेगा बल्कि इसे डिजिटल करके पूरी दुनिया के सामने आनलाइन किया जा रहा है। आगामी 9 अप्रैल तक इसे पूरा कर लिया जायेगा। इसको लेकर क्लब के अन्य सदस्यों में बक्सर के जिलाध्यक्ष दिनेश मौर्य, केदार मौर्य, तुलसी मौर्य, डा. अभय मौर्य, महेन्द्र मौर्य, रामनिवास मौर्य ने भी मुख्यमंत्री को बधाई दी है।