विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटोरा लेकर धरना देने से सुर्खियों में आई थीं बक्सर की RDO साहिबा, अब एक्शन में DM; होगी विभागीय कार्यवाही

Published: Mon, 09 Nov 2026 02:41 PM (IST)

ब्रह्मपुर प्रखंड कार्यालय में तैनात ग्रामीण विकास पदाधिकारी अल्पिका सिंह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू होगी।

धरने पर बैठीं थी ग्रामीण विकास पदाधिकारी अल्पिका सिंह। (फाइल फोटो)

धरने पर बैठीं थी ग्रामीण विकास पदाधिकारी अल्पिका सिंह। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अल्पिका सिंह पर विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया गया।

  2. वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना।

  3. बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज न करने पर वेतन भुगतान रुका था।

संवाद सहयोगी, ब्रह्मपुर (बक्सर)। स्थानीय प्रखंड कार्यालय में तैनात ग्रामीण विकास पदाधिकारी अल्पिका सिंह के खिलाफ अब आरोप पत्र गठित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू होगी।

जिला पदाधिकारी साहिला ने उनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर विभाग को समर्पित करने का निर्देश दिया है।

उन पर वरीय पदाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, बिना पूर्व सूचना कार्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने, बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करने और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य से अनुपस्थित रहने के आरोप हैं। बीते शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने इस मामले की जांच की थी।

जिला प्रशासन के अनुसार, प्राप्त प्रतिवेदन और उपलब्ध अभिलेखों की समीक्षा के बाद यह मामला सामने आया है।

संबंधित पदाधिकारी का आचरण सरकारी कार्यसंस्कृति और कार्यालयीय अनुशासन के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

इसी को देखते हुए उनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया है, ताकि विभागीय स्तर पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।

गौरतलब है कि बॉयोमेट्रिक पर उपस्थिति दर्ज नहीं होने के कारण बीते आठ महीने से ग्रामीण विकास पदाधिकारी का वेतन भुगतान नहीं हो रहा था।

इस बीच अधिकारी वेतन भुगतान के मामले को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में ही कटोरा लेकर धरना पर बैठ गईं। इसके बाद जिला स्तर पर दखल किए जाने के बाद उनका लंबित वेतन भुगतान कर दिया गया।

हालांकि, इसको बाद प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों में बिना उपस्थिति वेतन भुगतान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कर्मचारी दबी जुबान से बिना बॉयोमेट्रिक उपस्थिति वेतन भुगतान नहीं करने के निर्देश पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

शनिवार को एसडीएम ने की जांच

मामला तूल पकड़ने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को डुमरांव एसडीएम राजीव कुमार ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर जांच की थी। करीब दो घंटे तक चली जांच में दोनों पक्षों के अभिलेखों और पत्राचार की पड़ताल की गई थी।

ग्रामीण विकास पदाधिकारी ने बीडीओ सोनू कुमार पर कई महीनों से ड्यूटी नहीं करने, बायोमेट्रिक हाजिरी दर्ज नहीं होने और उपार्जित अवकाश स्वीकृत किए बिना वेतन मांगने का आरोप लगाया था।

दूसरी तरफ बीडीओ ने कार्यालयीय कार्यों में अनियमितता और लगातार अनुपस्थिति को लेकर वरीय अधिकारियों से शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें- 8 महीने से नहीं मिली सैलरी, बक्सर में कटोरा लेकर धरने पर बैठीं RDO अल्पिका सिंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।