यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बढ़ते अपराध पर राज्यपाल से मिलेंगे भाजपाई
राजपुर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। जबकि, प्रशासन तमाशबीन बना हुआ है। वहां आए दिन हत्या व लूट की घटनाएं हो रही हैं।

बक्सर : राजपुर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। जबकि, प्रशासन तमाशबीन बना हुआ है। वहां आए दिन हत्या व लूट की घटनाएं हो रही हैं। बावजूद पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है। सोमवार को ये बातें भारतीय जनता पार्टी के राजपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथ राम ने कही। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। राजपुर विधानसभा में हाल में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह इन मुद्दों को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए वह राज्य सरकार के साथ-साथ प्रशासन की भी ¨नदा करते हैं।