विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बेटा-बहू के बाद अब साली को लाने की कोशिश', बिहार सरकार के मंत्री का राजनीति में परिवारवाद पर हमला 

Published: Mon, 08 Jun 2026 01:22 AM (GMT+05:30)

बिहार सरकार के मंत्री श्रीभगवान सिंह ने डुमरांव में परिवारवाद की राजनीति पर तीखा हमला बोला, कहा कि इसने बिहार को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह। फोटो जागरण

नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह। फोटो जागरण

HighLights

  1. मंत्री श्रीभगवान सिंह ने परिवारवाद की राजनीति पर हमला बोला।

  2. कहा, बेटा-बहू के बाद साली को राजनीति में लाने का प्रयास।

  3. एनडीए सरकार बिहार में विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही।

संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। बिहार सरकार में मंत्री श्रीभगवान सिंह ने राजनीति में परिवारवाद पर बड़ा हमला बोला। डुमरांव के सर्किट हाउस में रविवार को आयोजित नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए योजना व आवास मंत्री ने कहा कि परिवारवाद की राजनीति ने बिहार की राजनीति को काफी नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने राजनीति को परिवार तक सीमित कर दिया है। अब राजनीति की स्थिति इस कदर हो गई है कि बेटा और बहू के बाद साली को राजनीति में बढ़ाने की कोशिश जारी है।

उन्होंने आगे कहा कि अब बिहार की राजनीति का स्वरूप बदल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में बिहार तेजी से विकास हो रहा है। वर्तमान एनडीए की सरकार विकास की रौशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है।

समारोह को जद यू की प्रवक्ता अंजु आरा, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डा. विनोद कुमार सिंह, रामजी सिंह यादव, नथुनी प्रसाद खरवार एवं संतोष चौधरी आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व मंत्री का अभिनंदन व स्वागत जद यू के वरिष्ठ नेता श्रीकांत कुशवाहा के नेतृत्व में गोपाल जी गुप्ता, अजय चंद लोदी, लाल जी कुशवाहा, संजय सिंह एवं संत गोड़ ने किया।

यह भी पढ़ें- तेजप्रताप यादव का कट गया पत्ता, RJD ने राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

यह भी पढ़ें- बिहार भाजपा की नई टीम को मिला प्रभार, 5 महामंत्रियों को 52 जिलों का जिम्मा; सबसे ज्यादा धनराज शर्मा के पास