अभियान में बेहतर करने वालों को मिला सम्मान
जिला स्थापना दिवस के मौके पर प्रखंड स्तर पर स्वच्छता अभियान और मानव श्रृंखला में विशेष योगदान।
बक्सर। जिला स्थापना दिवस के मौके पर प्रखंड स्तर पर स्वच्छता अभियान और मानव श्रृंखला में विशेष योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अजय कुमार ¨सह एवं सीडीपीओ नीरू बाला ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में जिन लोगों ने सहयोग किया। वे प्रशंसनीय हैं। साथ ही, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन अभियान के आलोक में बनाए गए मानव श्रंखला में भी सभी कर्मियों का विशेष योगदान रहा है। इसके लिए प्रखंड प्रशासन द्वारा सभी को सम्मानित किया गया। स्वच्छता अभियान एवं मानव श्रंखला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संकुल समन्वयक विपिन कुमार ¨सह, धनंजय मिश्र, इन्द्रजीत वर्मा, मनोरंजन पांडेय, विकास राय, राजेश ¨सह, स्वच्छताग्रही रवींद्र ¨सह, आंगनबाड़ी सेविका देवंती देवी, स्वास्थ्य कर्मी कमलेश कुमार, अविनाश कुमार सहित कई अन्य लोगों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।