Move to Jagran APP

दबंगई की हद: पहले शरीर पर थूका, फिर विरोध जताने पर तोड़ डाले हाथ-पैर

बिहार के बक्‍सर में दबंगई की हद देखने को मिली। दबंगों ने पहले एक महिला के शरीर पर थूका, फिर विरोध जताने पर उसके हाथ-पैर तोड़ डाले। पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 02 Apr 2018 11:15 AM (IST)Updated: Mon, 02 Apr 2018 11:15 PM (IST)
दबंगई की हद: पहले शरीर पर थूका, फिर विरोध जताने पर तोड़ डाले हाथ-पैर
दबंगई की हद: पहले शरीर पर थूका, फिर विरोध जताने पर तोड़ डाले हाथ-पैर
style="text-align: justify;">बक्सर [जेएनएन]। यह दबंगई की पराकाष्ठा है। पड़ोसी ने सड़क पर जा रही महिला के सिर पर छत से थूका। महिला के विरोध करने पर उसने नीचे उतर कर महिला की लाठी-उंडे से इतनी पिटाई की कि उसके हाथ-पैर टूट गए। घटना बिहार के बक्सर स्थित ब्रह्मपुर के  नैनीजोर थाना क्षेत्र के बड़की नैनीजोर गांव की है।

जानकारी के अनुसार गांव की मीनू देवी अपने गाय को चारा डालने के लिए जा रही थी। तभी अचानक पड़ोसी रवि पासवान और उमा पासवान ने अपने घर की छत से महिला के सिर पर थूक फेंक दिया। इसपर महिला ने नाराजगी जाहिर करते हुए सिर्फ इतना कहा कि दिखाई नहीं दे रहा है क्या।

loksabha election banner

इतनी सी बात पर रवि व उमा पासवान को गुस्सा आ गया। वे लोहे की रॉड और डंडे से महिला की पिटाई करने लगे। घटना में महिला के हाथ-पैर टूट गए। इस संबंध में नैनीजोर थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.