विदेशों से प्रखंड के गांवों में आए हैं 31 लोग
बक्सर। प्रखंड के अलग-अलग गांवों में कुल 31 लोग विदेशों से आए हुए हैं। जिन्हें उनके घरों मे
बक्सर। प्रखंड के अलग-अलग गांवों में कुल 31 लोग विदेशों से आए हुए हैं। जिन्हें उनके घरों में 14 दिनों के लिए कोरेंटाइन किया गया है। चिकित्सा विभाग के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के गांवों में अभी तक विदेशों से आए 31 लोगों की ही जानकारी मिल पाई है। जिनका डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।
इन सभी लोगों को उनके घरों में 14 दिनों तक कोरेंटाइन किया गया है। चिकित्सा प्रभारी डॉ.संजय सिंह ने बताया कि ये सभी लोग 17 मार्च के पहले आए हुए हैं। प्रतिदिन उनकी स्वास्थ्य गतिविधि की जानकारी रखी जा रही है। इधर, संबंधित आशाकर्मियों को उनके घरों पर लाल पोस्टर लगाने का निर्देश दिया गया है। जिससे गांव के लोगों को उनके विषय मे पूरी जानकारी मिल सके और लोग ऐसे लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखें।