Move to Jagran APP

बक्सर में एक साथ मिले 21 कोरोना पॉजिटिव, हरियाणा, तेलंगाना औऱ हिमाचल प्रदेश से लौटे थे प्रवासी

बिहार के बक्सर में बुधवार को एक साथ 21 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 20 बक्सर के राजपुर प्रखंड के रहने वाले हैं। जबकि एक महिला झारखण्ड की है। कुल मामले 85 हो गए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 10:23 AM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 10:23 AM (IST)
बक्सर में एक साथ मिले 21 कोरोना पॉजिटिव, हरियाणा, तेलंगाना औऱ हिमाचल प्रदेश से लौटे थे प्रवासी
बक्सर में एक साथ मिले 21 कोरोना पॉजिटिव, हरियाणा, तेलंगाना औऱ हिमाचल प्रदेश से लौटे थे प्रवासी

बक्सर, जेएनएन। जिले में बुधवार को एक साथ 21 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 20 बक्सर के राजपुर प्रखंड के रहने वाले हैं। जबकि एक महिला झारखण्ड की है। जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि इनमे राजपुर के सभी 20 लोग हरियाणा, तेलंगाना एवं हिमाचल प्रदेश से आए थे। इस तरह अब बक्सर में 29 एक्टिव मरीज हो गए हैं जबकि, कुल संक्रमितों की संख्या 85 हो गई।

loksabha election banner

झारखंड की रहने वाली है संक्रमित महिला

जिलाधिकारी ने बताया कि इनमे एक महिला पॉजिटिव आई है जो बक्सर की नहीं है। वह झारखंड की रहने वाली हैं। इनके बारे में सूचना प्राप्त हुई थी कि ये दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल से कोरोना जांच कराकर प्राइवेट गाड़ी से झारखंड जा रही है। पॉजिटिव आने के उपरांत झारखंड प्रशासन द्वारा इनका लोकेशन बलिया-बक्सर बॉर्डर बताया गया। इनको आइसोलेट करते हुए पुन: जांच कराई गई। जिसमे इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

जिलाधिकारी ने बताया कि राजपुर उच्च विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर से 100 लोगों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमे 21 लोग पॉजिटिव आये हैं। पॉजिटिव आए मरीजों में राजपुर डेरा के 18, 28 और 29 साल के तीन युवक, पुरैनी खुर्द के 20 और 24 साल के दो युवक, पुरैनी के 21 साल के दो युवक, गैधरा के 33, 24 और 18 साल के तीन युवक, कैथहर कला के 35, 25 और 19 साल के तीन युवक, जैतपुरा के 30 और 34 साल दो युवक, राजपुर के 19 और 18 साल के दो युवक तथा रघुनाथपुर का 28 साल, मंगराव का 30 साल एवं तैयब का 25 साल का युवक शामिल हैं। पॉजिटिव आये मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.