राजतिलक के साथ 20 दिवसीय दशहरा महोत्सव सम्पन्न
बक्सर। राजतिलक के साथ गत 20 दिनों से चल रहा दशहरा महोत्सव शुक्रवार की देर रात सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के समापन पर लोगों ने ब्रज की लट्ठमार होली खेली एवं रामलीला समिति की ओर से विभिन्न संस्थाओं द्वारा भरत मिलाप पर निकाली गई झांकी के लिए परितोषित किया गया।

इस दौरान वीर एकलव्य क्लब मल्लाह टोली को प्रथम पुरस्कार मां सीता की अग्नि परीक्षा की झांकी के लिए दिया गया। वहीं, द्वितीय पुरस्कार शिव बरात झांकी के लिए दुर्गा पूजा समिति खलासी मोहल्ला को तथा तृतीय पुरस्कार श्रीकृष्ण-सुदामा ²श्य हेतु बड़ी बाजार तुरहा टोली को प्रदान किया गया। जबकि, अन्य सभी को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रामावतार पांडेय एवं संचालन समिति के सचिव बैकुंठनाथ शर्मा ने किया। कार्यक्रम में हरिशंकर गुप्ता, सुरेश संगम, साकेत कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, उदय सर्राफ, राजकुमार गुप्ता, कमलेश्वर तिवारी, नारायण राय, नथुनी चौधरी, रामजी सर्राफ, मूलचंद सर्राफ समेत अन्य मौजूद थे।