मजदूरों का प्रस्तावित हड़ताल समाप्त
जागरण संवाददाता, बक्सर : नगर परिषद सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक में नप कार्यपालक पदाधिकारी ने उनके प
जागरण संवाददाता, बक्सर : नगर परिषद सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक में नप कार्यपालक पदाधिकारी ने उनके प्रस्तावित हड़ताल को समाप्त करा दिया। वे अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले थे। लेकिन, पर्व को ले पदाधिकारी व कर्मचारियों की सहमति बन गयी। ऐसे में वे प्रस्तावित हड़ताल को समाप्त कर कार्य पर लौट गये।
सफाई मजदूरों ने अपनी नौ सूत्री मांग को ले नप कार्यालय के समक्ष शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया था। लेकिन, किसी अपरिहार्य कारणों से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से कार्यपालक पदाधिकारी नही मिल सके थे। ऐसे में वे 21 अक्टूबर से अपनी मांगों को ले अनिश्चितकालीन धरने पर जाने वाले थे। इस संबंध में पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जितनी मजदूरों की मांग मानने लायक थी उसे मान लिया गया है। लेकिन, जो मांग मेरे स्तर का नही है। उसे नगर आवास एवं विकास विभाग को अग्रसारित कर दिया गया है।