शिक्षा से होता है समाज का विकास : डीएम
डुमराव (बक्सर) : स्थानीय नगर स्थित राजगढ़ परिसर में महारानी उषा रानी उच्च विद्यालय का स्थापना दिव
डुमराव (बक्सर) : स्थानीय नगर स्थित राजगढ़ परिसर में महारानी उषा रानी उच्च विद्यालय का स्थापना दिवस पर वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे महाराजा घराना के सदस्य एवं जिला पदाधिकारी रमण कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनंी भागीदारी सुनिश्चित करायी। इस मौके पर आयोजित सास्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी रमण कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस मौके पर इन्होंने कहा कि शिक्षा के समुचित विकास से पूरे समाज को विकसित होने का मौका मिलता है। इस दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, जन्मोत्सव गीत, सरस्वती वंदना, एकल गीत, लोक नृत्य पर डास, नाटक 'सस्ता गोश्त' किसानी गीत एवं आकर्षण का केन्द्र बिन्दू रहा वीरागना झासी की रानी की झाकियां। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर महाराजा घराना के युवराज चंद्रविजय सिंह ने बताया कि महाराजा बहादुर कमल का जन्म 29 सितंबर 1926 ई. को हुआ। इसी दिन 1958 ई में इस बालिका उच्च विद्यालय की स्थापना हुई। स्कूल के वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में युवा अनुराग मिश्रा ने बखूबी भूमिका निभायी। इस मौके पर शिवाग विजय सिंह ने भी अपने संबोधन में तमाम आगंतुक गणमान्य लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व सासद व स्कूल के संस्थापक महाराजा कमल बहादुर सिंह नें भी मुख्य अतिथि के रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करायी। इस मौके पर महाराजा परिवार के मानविजय सिंह, डा बालेश्वर सिंह, एसडीओ प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य धर्मचंद्र राम, रीता सहाय, जनार्दन राय, एवं अरूण कुमार महाराज सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनंी भागीदारी सुनिश्चित करायी।