Move to Jagran APP

कोल्ड एलर्जी से बचाव को व्यायाम जरूरी

ठंड ने दस्तक दे दी है। लोग विभिन्न तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे है।

By Edited By: Published: Wed, 09 Nov 2016 08:07 PM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2016 08:07 PM (IST)
कोल्ड एलर्जी से बचाव को व्यायाम जरूरी

भोजपुर। ठंड ने दस्तक दे दी है। लोग विभिन्न तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। सर्दी, जुखाम व बुखार तो आम बात हो गई है। इससे बचाव के लिए प्रतिदिन सुबह गुनगुन पानी के प्रयोग से लेकर व्यायाम करना जरुरी है। यह बातें बुधवार को दैनिक जागरण कार्यालय में प्रश्न पहर कार्यक्रम के तहत पहुंचे होमियोपैथ चिकित्सक डॉ.पंकज ने कही। उन्होंने विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए योग करने के साथ-साथ चिकित्सकों से परामर्श लेने की सलाह दी।

loksabha election banner

प्र-सारे बदन में खुजली होती है। खुजली होने के स्थान में बदलाव होते रहता है। क्या करें।

रामेश्वर पाण्डेय, विक्रमगंज, रोहतास।

उ-इसके लिए पहले रोज स्नान करने के बाद नारियल का तेल लगाइए। ठंडा चीज का सेवन न करें। शरीर में साधारण पाउडर लगाए। इसके लिए अर्टिका 200, इफोसाइन 200 ये दोनों दवा दिनभर में चार बार लीजिए। पंद्रह दिन में आपकी सारी बीमारी दूर हो जाएंगी।

प्र-ठंड बढ़ने से सांस लेने में परेशानी आ रही है। इसके लिए कोई उपाय बताएं।

खुशबू, तरी मुहल्ला, आरा।

उ-यह कोल्ड एलर्जी है। सुबह उठते ही व्यायाम करें। खाली पेट न रहे। इसके लिए रसटक 200 पावर की दवा इस्तेमाल करें। जल्द राहत मिल जाएगी।

प्र- सर्दी में खांसी व खुजली की समस्या से परेशान हूं। क्या करें? दुर्गेश उपाध्याय, आनदं नगर, आरा।

उ- यह ठंड की असर से हो रहा है। इसके लिए आप सुबह गुनगुना पानी का सेवन करें। रोज रस्टक 200, एलीएम सीपा 200, ये दोनों दवा खाइए। ठंड के दिन में थोड़ा-थोड़ा भोजन करें। जिससे कि एनर्जी मिलता रहे।

प्र-पथरी में स्वे¨लग है। अल्ट्रा साउंड में यह बात सामने आया है। जिस कारण दर्द व भूमेटिन होता है, क्या करें।

डॉ. नंद किशोर ¨सह, बिहियां, भोजपुर।

उ- अभी आप कौन सी दवा ले रहे है। उससे सुधार नहीं हो रहा तो समझिए पेनक्रियाज बढ़ा हुआ है। इस लिए आप तेल-मसाला कम खाइए। इसके लिए ब्रोभिया, डिफ्यूजा, कोलिस्ट्रीनएम दवा लीजिए। दो माह में अंतर दिखना शुरू हो जाएगा। तीन बार एक-एक टैबलेट का उपयोग करे।

प्र-मानसिक बीमारी से संबंधित रोग का इलाज क्या है? शंकर प्रसाद, पीरबाबा, आरा।

उ- बहुत बढ़यिा इलाज है। इस रोग का इलाज होमियोपैथ से ही संभव है। इसके लिए दो-तीन दवा है। मेंटल डिस्टप्रेशन में ¨जको विलोवा, फ्लैसीफ्लोरा दवा है। जिसके सेवन से बीमारी शीघ्र ही दूर हो जाएंगी।

प्र-चेहरा में दाग हो गया है। वर्षा कुमारी, आरा।

उ- पेट की गर्मी की वजह से हो रहा है। दूध-फल, व हरी सब्जी खाइए। इसके अलावे चेहरे को दिनभर में चार-पांच बार साफ पानी से धोइए। वेटरी विकोफोलिव दवा का उपयोग करे। दस दिन में सुधार हो जाएगा। चावल का उपयोग कम करे।

प्र-एड़ी में दर्द है, वही स्वे¨लग के कारण परेशानी होती है। क्या करें। रासबिहारी ¨सह, बड़की खड़ाव, ¨सगही, आरा।

उ- यूरिक एसिड का प्राबलम हो सकता है। इसमें उन्बा, कुम्बा, रोडो 200, कोनियम मैप 200 दवा लीजिए। पांच दिनों में सुधार हो जाएगा। हिल वाला चप्पल पहनिए, इससे भी शीघ्र ही राहत मिलेगी।

प्र-दिनाय व काछ से परेशान हूं। क्या करुं। राजेश त्रिपाठी, रामगढियां, आरा।

उ- इसके लिए दो दवा का सेवन करें रिलीफ मिल जाएगा। टिलोरियम 200, बायोला ट्रैक्टर, ये दोनों दवा को दस-दस बूंद चार बार लीजिए। इसके अलावा जस्टीसिया 200 दवा भी उपयोग कर सकते है।दम फुलने की समस्या से परेशान हूं। क्या करें। मीरा कुमारी, शिवगंज, आरा।

उ-सुबह-शाम गुनगुना पानी पीएं। हरी- सांग-सब्जी का सेवन करें। सुबह उठकर शरीर को वार्म अप करें। सनेजा 200 व वास्फोरस 200 सुबह-शाम दो बार ले।

प्र-खाना खाकर सोने पर नींद नहीं आती है। राजेश ¨सह , कतिरा, आरा।

उ- पेट की गड़बड़ी से होता है। भोजन के 15 मिनट के बाद पानी ले। सुबह-शाम गुमगुने पानी का सेवन करें। फैसीलोरा दवा का उपयोग कर सकते है।

प्र-सर्दी-जुखाम से परेशान हूं। अशोक कुमार, पटना।

उ- इसके लिए ट्राइपोलियम 200 व लेम्नामाइनर 200 दवा हर रोज तीन-तीन बूंद ले। ठीक हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.