सर्पदंश से महिला की मौत
भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के देवलपुर बहुदरी गांव में शनिवार की रात विषैले सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई।
आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के देवलपुर बहुदरी गांव में शनिवार की रात विषैले सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। झाड़-फूंक के चक्कर में महिला की जान चली गई। जिसके बाद कोहराम मच गया। इसे लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। मृतका 40 वर्षीय फूलकुमारी देवी देवलपुर बहुदरी गांव रमेश साह की पत्नी थी। बताया जा रहा कि फुलकुमारी देवी शनिवार की रात अपने घर में सोई हुई थी। इसी दौरान विषैले सांप ने महिला को काट लिया। जिसके बाद परिवार वालों ने झाड़-फूंक के लिए यूपी के बलिया जिला अन्तर्गत अमवां के सती माई स्थान पर ले जा जा रहे थे कि बक्सर से पहले प्रताप सागर गांव के समीप हालात बिगड़ गई। इसके बाद स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया। जहां, पर चिकित्सक ने परिजनों को बताया कि महिला की मौत हो चुकी हैं। स्थानीय समाजसेवी यशवंत सिंह व कृष्णा कुमार यादव ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। महिला की मौत के बाद बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।