शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
जिले के सुदूरवर्ती तरारी प्रखंड के सिकरहटा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रजमलडीह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने पुआल में छुपा कर रखे गए अंग्रेजी शराब के रॉयल स्टेज नाम के 180 एमएल के 708 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया।
आरा। जिले के सुदूरवर्ती तरारी प्रखंड के सिकरहटा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रजमलडीह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने पुआल में छुपा कर रखे गए अंग्रेजी शराब के रॉयल स्टेज नाम के 180 एमएल के 708 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज रजमलडीह निवासी स्व. रामाधार सिंह के पुत्र मनोज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिकरहटा थानाध्यक्ष सुभाष राय के अनुसार धंधेबाज मनोज सिंह रजमलडीह निवासी स्व. रामाधार सिंह के पुत्र को पुलिस ने मनोज सिंह के पुआल के गल्ले से शराब के साथ मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।