15 जनवरी से शुरू होगा रुबेला का टीकाकरण
मिजिल्स रूबेला अभियान, 2019 के सफल संचालन हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदवन्तनगर में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 04:28 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 04:28 PM (IST)
आरा। मिजिल्स रूबेला अभियान, 2019 के सफल संचालन हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदवन्तनगर में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत 15 जनवरी से मिजिल्स और रूबेला का टीकाकरण प्रारंभ होगा। जिसमें 9 माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा। यह कार्यक्रम सभी सरकारी, गैरसरकारी, प्राइवेट स्कूलों, मदरसों, आगंनबाड़ी केन्द्रों एवं आउटरीच स्थानों पर चलाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें