Move to Jagran APP

थाना पर पथराव व हंगामा के मामले में दो गिरफ्तार

गांजा तस्करी के आरोप में मुखिया मो.तस्लीम आरिफ उर्फ मो. गुड्डू को गिरफ्तार किए जाने के बाद थाना पर पथराव किए जाने एवं सड़क जाम कर हंगामा किए जाने के मामले में रविवार को गड़हनी एवं चरपोखरी पुलिस ने दो आरोपितों को धर दबोचा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 10:31 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 10:31 PM (IST)
थाना पर पथराव व हंगामा के मामले में दो गिरफ्तार

आरा। गांजा तस्करी के आरोप में मुखिया मो.तस्लीम आरिफ उर्फ मो. गुड्डू को गिरफ्तार किए जाने के बाद थाना पर पथराव किए जाने एवं सड़क जाम कर हंगामा किए जाने के मामले में रविवार को गड़हनी एवं चरपोखरी पुलिस ने दो आरोपितों को धर दबोचा। जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया। गौरतलब हो कि इस मामले को लेकर गड़हनी एवं चरपोखरी थाना में अलग-अलग दो केस दर्ज हुआ था। गड़हनी थानाध्यक्ष साजिद हुसैन के अनुसार, थाना पर पथराव के मामले में मो.सदाम उर्फ लखटुआ को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी गड़हनी निवासी स्व. भंडुल मियां का पुत्र है। दूसरी ओर, चरपोखरी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि सड़क जाम कर हंगामा किए जाने के मामले में मो.मेहंदी कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपित गड़हनी निवासी मो.सतार कुरैशी का पुत्र है। मालूम हो कि गया जिला के शेरघाटी में पकड़े गए गांजा तस्करों की निशानदेही पर भोजपुर पुलिस ने तीन अगस्त को गड़हनी से मुखिया मो.तस्लीम आरिफ उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आक्रोशित मुखिया समर्थकों ने पहले गड़हनी बाजार के पास आरा-सासाराम स्टेट हाइवे को जाम कर बवाल काटा था। बाद में गड़हनी थाना पर भी हमला बोल दिया था। पथराव के बाद गेट तोड़कर थाना में भी घूसने का प्रयास किया गया था। पथराव में सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था। थाना पर पथराव को लेकर उस समय करीब 23 नामजद समेत 90 अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। इसी तरह सड़क जाम किए जाने को लेकर पुलिस ने अलग से केस दर्ज किया था। थाना पर पथराव के बाद गड़हनी पुलिस ने उस समय पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस कांड में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास में लगी हुई है। इसी तरह चरपोखरी पुलिस ने प्रताड़ना के एक मामले में संदेश निवासी मो. खुर्शीद आलम को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.