घर से खेलने गई तीन बच्चियां नदी में डूबी
भोजपुर जिले के कोईलवर थानान्तर्गत ज्ञानपुर की तीन बच्चियां गुरुवार को ज्ञानपुर- कायमनगर नदी में डूब गयी। हालांकि देर शाम तक नदी में खोजबीन किए जाने के बाद भी तीनों का शव नहीं मिला।
आरा : भोजपुर जिले के कोईलवर थानान्तर्गत ज्ञानपुर की तीन बच्चियां गुरुवार को ज्ञानपुर- कायमनगर नदी में डूब गयी। हालांकि देर शाम तक नदी में खोजबीन किए जाने के बाद भी तीनों का शव नहीं मिला। घटना करीब दो बजे के बाद की है। पुलिस को इसकी जानकारी शाम सात बजे दी गई। कोईलवर थाना प्रभारी पंकज सैनी ने बताया कि शव बरामदगी के लिए शुक्रवार को पटना से एनडीआरएफ टीम को मंगाया जायेगा। घटना को लेकर भीड़ लगी रही।
मिली जानकारी के अनुसार कोइलवर थाना क्षेत्र के कायमनगर पंचायत के ज्ञानपुर निवासी ललक बीन उर्फ प्रीत बीन की दो पुत्री व अकलू बीन की नतिनी दोपहर घर से खेलने के लिये निकली थी। जिसके बाद वह गायब हो गई। परिजन खोबजीन में लग गये। लेकिन तीनों का कही सुराग नहीं मिला।
-----
गांव के एक बच्चे ने दी डूबने की जानकारी
हालांकि दोपहर ही गांव के ही एक बच्चा द्वारा नदी किनारे खेल रही बच्चियों की डूबने की सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद गांव के सभी लोग नदी की ओर दौड़ पड़े। गांव के युवकों ने डूबे हुए जगह पर नदी में खोजबीन की लेकिन घंटों प्रयास के बाद तीनों बच्चियों का कुछ पता नही चला। थाना प्रभारी ने बताया कि तीन बच्चियां की डूबने की सूचना गांव के एक बच्चे द्वारा ग्रामीणों को दी गयी है। स्थानीय मछुआरों द्वारा नदी में खोजबीन करायी गयी लेकिन किसी बच्ची को नदी से नहीं खोजा जा सका। रात होने के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया है।