भाजपा कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल
भारतीय जनता पार्टी के हसनबाजार जितौरा व अगिआंव बाजार मंडलों में कार्यसमिति सदस्यों की बैठक आयोजित कर संगठन के विस्तार के लिए बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मजबूत कमिटी गठित करने पर विचार विमर्श किया गया।
आरा। भारतीय जनता पार्टी के हसनबाजार, जितौरा व अगिआंव बाजार मंडलों में कार्यसमिति सदस्यों की बैठक आयोजित कर संगठन के विस्तार के लिए बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मजबूत कमिटी गठित करने पर विचार विमर्श किया गया। पार्टी के जितौरा मंडल अध्यक्ष गिरिजा नंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन दिनेश कुमार सिन्हा ने किया। वहीं अगिआंव बाजार में मंडल अध्यक्ष विजय राय व हसनबाजार में मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर संगठन के विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी शुरू करने और केंद्र तथा बिहार की एनडीए सरकारों द्वारा आम लोगों के विकास के लिए किये गए कार्यों के बारे में गांव-गांव जाकर लोगों को अवगत कराने की रणनीति तैयार की। बैठकों में भाजपा के प्रदेश नेता कामेश्वर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री मदन स्नेही अगिआंव बाजार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार राय, पंचायत अध्यक्ष सुशील राय, मुन्ना पंडित, सत्यदेव सिंह, चंद्रभूषण ठाकुर, कमेश्वर सिंह, विकास सिंह, प्रमोद तिवारी, मिथिलेश सिंह, आलोक मेहता, आलोक मेहता, कमलेश सिंह, छोटू सिंह, सत्येंद्र सिंह, विक्की सिंह, अनिल पांडेय, परशुराम तिवारी समेत कई अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद थे।