भाजपा विचारधारा के आधार पर काम करने वाली देश की सबसे बड़ी पार्टी
भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडल चुनाव प्रभारी एवं जिला के प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक मंगलवार को आरा सर्किट हाउस में आयोजित की गई।
आरा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडल चुनाव प्रभारी एवं जिला के प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक मंगलवार को आरा सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री प्रमोद कुमार, प्रदेश मंत्री व जिला चुनाव सह प्रभारी संजय गुप्ता, पूर्व विधायक आशा देवी, पूर्व विधायक भाई दिनेश, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हाकिम प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, अंगद सिंह एवं प्रदेश महिला मोर्चा नेत्री स्वेता सिंह शामिल थी। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम वंदना से हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा के आधार पर काम करने वाली देश की सबसे बड़ी पार्टी है। देश में दो राज्यों महाराष्ट्र एवं हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से भी ज्यादा सीट पर जीत कर दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 1980 में स्थापित भाजपा अब देश के कोने-कोने में पहुंच गई है। वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला चुनाव सह प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि 21 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देशभर में एकता दौड़ के रूप में प्रत्येक साल दौड़ किया जाता है। पांच नवंबर को बिहार के राजधानी पटना में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का आगमन होने जा रहा है। उनके स्वागत में भोजपुर जिला के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है की आप सभी पटना आकर उनका भव्य स्वागत करें। संगठन के चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जितना जल्द हो सके बुथ, शक्ति केंद्र का चुनाव कराएं। तभी सभी मंडल का चुनाव होगा। इस दौरान उन्होंने सभी मंडल चुनाव प्रभारी से विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया सह कार्यालय प्रमुख डॉ. रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी ने दी।