विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर घर नल योजना का किया गया स्थलीय निरीक्षण

By JagranEdited By:
Published: Wed, 13 Nov 2019 03:38 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:13 AM (IST)

शाहपुर प्रखंड को आर्सेनिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार के महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल योजना के भौतिक सत्यापन एवं स्थलीय निरीक्षण जिला पदाधिकारी के निर्देश पर किया गया।

हर घर नल योजना का किया गया स्थलीय निरीक्षण
हर घर नल योजना का किया गया स्थलीय निरीक्षण

आरा। शाहपुर प्रखंड को आर्सेनिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार के महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल योजना के भौतिक सत्यापन एवं स्थलीय निरीक्षण जिला पदाधिकारी के निर्देश पर किया गया। निरीक्षण बीडीओ सुनील कुमार एवं सीओ रविशंकर सिन्हा द्वारा किया गया। जांच के दौरान द्वय पदाधिकारियों ने पाया कि प्रखंड के कई पंचायतों के कई वार्डो में अब तक काम प्रारंभ नहीं हुआ है। जबकि कुछ पंचायतों के वार्डों में उक्त योजना में बोरिग का गड़ाव कर मोटर भी लगा दिया गया है। हालांकि अब तक उक्त योजना के तहत किसी भी घर तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच पाया है। बताते चलें कि शाहपुर प्रखंड के सभी 20 पंचायतों मे हर घर नल योजना के तहत करीब 130 करोड़ की लागत से आर्सेनिक से प्रभावित वार्ड के लगभग दो लाख से ज्यादा आबादी को शुद्ध पेयजल पहुंचाने हेतु उक्त योजना को लागू किया गया था। हालांकि अबतक तकनीकी आधार पर बोरिग में आर्सेनिक फिल्टर उपकरणों को लगाया गया है कि नहीं इसकी जांच नही हो सकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।