बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलटा, 10 घायल
भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी अन्तर्गत आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर बड़कागांव पुल के समीप शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित ऑटो के खाई में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब दस लोग घायल हो गए।
आरा। भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी अन्तर्गत आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर बड़कागांव पुल के समीप शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित ऑटो के खाई में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब दस लोग घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर चोटें आई है। सभी का इलाज सदर अस्पताल समेत प्राईवेट अस्पताल में चल रहा है। हादसा सुबह दस बजे के आसपास हुआ। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि मुफस्सिल थाना के धमार गांव से एक ऑटो रोज की तरह यात्रियों को लेकर आरा आ रहा था। इस बीच आरा-बक्सर हाइवे पर बड़का गांव पुल के समीप संतुलन बिगड़ने से एक ऑटो सड़क किनारे खाई में पलट गया। जिसमें दबकर मुफस्सिल थाना के धमार गांव निवासी श्याम बिहारी ¨सह के पुत्र ईश्वर कुमार, राम नारायण प्रसाद का पुत्र विनोद प्रसाद, देवनाथ ¨सह का पुत्र शिवलखन ¨सह, श्याम बिहारी ¨सह, हरेराम यादव, राजेन्द्र प्रसाद का पुत्र जितेन्द्र कुमार तथा अमरपुर मरवटिया गांव निवासी राम दिनेश पांडेय का पुत्र अमरनाथ पांडेय घायल हो गए। बाद में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। हादसे में हरेराम यादव, अमरनाथ पांडेय व ईश्वर कुमार को गंभीर चोटें आई है। अमरपुर मरवटिया गांव निवासी राम दिनेश पांडेय के बारे में बताया जा रहा कि वह अपनी पत्नी रीता देवी को अस्पताल में टांका कटाने के लिए लेकर आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घायल ईश्वर कुमार ने बताया कि ऑटो पर 14 लोग सवार थे। वह साथियों संग मजदूरी करने के लिए आरा आ रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी।