बिहार में छात्रा से चलती ऑटो में छेड़खानी, जान बचाने के लिए लगाई छलांग; ड्राइवर गिरफ्तार
आरा में एक चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। अपनी आबरू बचाने के लिए छात्रा ...और पढ़ें

इसी ऑटो में हुई छेड़खानी। फोटो जागरण
HighLights
चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया।
आबरू बचाने के लिए छात्रा ने ऑटो से छलांग लगाई, घायल हुई।
पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
जागरण संवाददाता, आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-सलेमपुर मार्ग पर महुली-बलुआ छलका के समीप शनिवार को चलते ऑटो में एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया।
आरोप है कि ऑटो चालक की हरकत से परेशान होकर छात्रा ने अपनी आबरू बचाने के लिए चलती ऑटो से छलांग लगा दी।इस घटना में छात्रा के सिर में हल्की चोट आई है।
सूचना मिलने के बाद डायल-122 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी विजय कुमार चौरसिया उर्फ मस्तो के रूप में हुई है।
छात्रा के बयान पर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑटो को जब्त कर छानबीन की जा रही है।
छात्रा स्नातक की पढ़ाई कर रही है। वह शनिवार को धोबहा बाजार से कंप्यूटर क्लास करने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान आरा-सलेमपुर मार्ग पर महुली-बलुआ छलका के समीप चालक ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी शुरू कर दी।
छात्रा ने इसका विरोध किया, लेकिन चालक की हरकत जारी रहने पर उसने बचने के लिए चलते ऑटो से छलांग लगा दी। ऑटो से कूदने के बाद छात्रा सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर में हल्की चोट आई। इसके बाद उसने मामले की जानकारी अपने स्वजन और पुलिस को दी।
