विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, हांसी पुलिस की कार्रवाई; भेजा गया जेल

Published: Sat, 26 Sep 2026 06:11 PM (IST)

हांसी महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित पवन को बिहार से गिरफ्तार किया है।

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी बिहार से गिरफ्तार। फोटो जागरण

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी बिहार से गिरफ्तार। फोटो जागरण

HighLights

  1. नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का मामला।

  2. फरार आरोपित पवन को बिहार से किया गया गिरफ्तार।

  3. पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर भेजा जेल।

जागरण संवाददाता, हांसी। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित पवन को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उप निरीक्षक कमला ने बताया कि चार अगस्त 2026 को आरोपित नाबालिग को हांसी से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। लड़की की मां की शिकायत पर महिला थाना हांसी में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं अन्य सूचनाओं के आधार पर नाबालिग को फरीदाबाद से सकुशल बरामद कर लिया था।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने के आरोप सामने आने पर मुकदमे में संबंधित धाराएं जोड़ दी गईं। वारदात के बाद से फरार आरोपित की तलाश में टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। बाद में उसे बिहार से काबू कर लिया गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।