Move to Jagran APP

तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिग में छात्र की मौत

भोजपुर। टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर, धरहरा मुहल्ला में बुधवार की देर रात तिलकोत्सव के दौरान हर्

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 11:52 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 11:52 PM (IST)
तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिग में  छात्र की मौत
तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिग में छात्र की मौत

भोजपुर। टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर, धरहरा मुहल्ला में बुधवार की देर रात तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिग में एक किशोर की मौत हो गई। सदर अस्पताल,आरा में इलाज के लिए लाए जाने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद कोहराम मच गया। मांगलिक कार्य का उत्सवी माहौल फीका पड़ गया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना रात करीब ग्यारह बजे की है। मृतक सूरज कुमार (13 वर्ष) इब्राहिमनगर निवासी अशोक सिंह का पुत्र था। किशोर के सीने में गोली लगी थी। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। इसे लेकर पिता के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर, धरहरा निवासी जवाहर महतो के पुत्र रामलखन महतो का तिलक रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना के धनगाई गांव से आया था। अशोक सिंह का पुत्र सूरज कुमार तिलकोत्सव में भाग गया हुआ था। इस दौरान डीजे बज रहा था। जहां पर डांस का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें पिस्टल से हर्ष फायरिग भी हो रही थी। फायरिग के दौरान एक गोली किशोर सूरज के सीने में जा लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। बाद में मुहल्ले के लोग बच्चे को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद ग्रामीण शव को लेकर घर चले गए। रात बारह बजे के बाद टाउन थाना की पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद शव को पुन: सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस पूछताछ कर फायरिग करने वाले तत्वों ा पता लगा रही है।

loksabha election banner

---

भाई-बहनों में छोटा था सूरज

टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर मुहल्ला निवासी अशोक सिंह को दो पुत्री के अलावा दो पुत्र थे। जिसमें सूरज छोटा था। बेटे के वियोग में मां अंजू देवी व पिता अशोक सिंह का बुरा हाल है। आसपास के लोग ढांढस बंधाने में लगे थे। अब दो बेटी गुड़िया वह रानी के अलावा बड़ा पुत्र रोहित दंपती का सहारा है। गुरुवार की दोपहर तक कोहराम मचा रहा।

-----

पिस्टल से की गई थी फायरिग, मिला पिलेट

नगर के इब्राहिमनगर ,धरहरा मुहल्ला में गोली लगने से मरे सूरज कुमार के शव का पोस्टमार्टम दूसरे दिन गुरुवार को सदर अस्पताल,आरा में कराया गया। टाउन थाना इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे हुए थे। डाक्टर अरुण कुमार ने शव को पोस्टमार्टम किया। एक्सरे के दौरान पता चला कि गोली का कार्य भाग दाये सीना में हार्ट के पास फंसा है। पोस्टमार्टम कर सीने में फंसे गोली के पिलेट को निकाला गया। जिसे प्रिर्जव कर रखा गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार देखने से 7.65 एम एम का गोली प्रतीत हो रहा है।

-----

चार महीने के अंदर हर्ष फायरिग में स्कूल संचालक समेत पांच मरे

आरा : शादी -विवाहों में हथियारों का प्रदर्शन स्टेटस सिबल बनते जा रहा है। आलम यह कि लाइसेंसी शस्त्रों की कौन कहे, गैर लाइसेंसी शस्त्रों का भी खुलेआम प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शन पर रोक के आदेश के बाद भी हथियारों के शौकीन बेखौफ होकर फायरिग कर रहे हैं। भोजपुर जिला में शादी विवाह के अवसरों पर जश्न फायरिग में महज चार महीने के अंदर स्कूल संचालक समेत पांच की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं में किसी सुहागन का सुहाग उजड़ गया है, तो किसी मां की गोद सुनी हो गई है। 30 जनवरी 2019 नवादा थानाक्षेत्र के हाउसिग कॉलोनी, चंदवा मुहल्ला में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिग में गोली लगने से एक बाराती की मौत हो गई थी। शादी का उत्सवी समारोह गम में तब्दील हो गया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने सकड्डी गांव के समीप आरा-पटना राजमार्ग को जमकर बवाल काटा था। मृतक के बड़े भाई शिवबिहारी महतो ने नवादा थाना में हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसमें सात को आरोपित बनाया गया था। गोली मारने का आरोप मुख्यरूप से दुल्हन के मामा पर है। मृतक सोनू महतो (35वर्ष) कोईलवर थाना के पचैना बाजार निवासी स्व. राजदेव महतो का पुत्र था। कोईलवर थाना के मिश्रवलिया गांव निवासी दीनबंधु मिश्र के पुत्र दीपक मिश्रा की बारात हाउसिग कॉलोनी, चंदवा गांव निवासी मोहन ओझा के घर आई थी।

----

01 फरवरी 2019 एक फरवरी को उदवंतनगर थाना अन्तर्गत कसाप गांव में तिलक आया हुआ था। जिसमें

गोली लगने से मुखिया पंकज सिंह घायल हो गए थे। बताया जा रहा कि कसाप गांव में एक तिलक आया हुआ था। जिसमें भाग लेने के लिए मुखिया पंकज सिंह भी गए थे। इस दौरान हर्ष फायरिग होने से गोली उनके कमर एवं जांघ के बीच जा लगी थी। इस घटना के बाद गांव में खलबली मच गई थी। बाद में गोली लगने से घायल मुखिया पंकज को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा के इमरजेंसी कक्ष में लाया गया था। जहां से डॉक्टर ने देखने के बाद उन्हें रेफर कर दिया था।

---

09 फरवरी 2019 नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड, अनाईठ मुहल्ला में रात में एक तिलकोत्सव समारोह के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद तिलकोत्सव का उत्सवी माहौल फीका पड़ा गया था। मृतक रंगबहादुर सिंह (36 वर्ष) नवादा मुहल्ला निवासी ललन सिंह का पुत्र था। पहले हर्ष फायरिग की बात सामने आई थी। बाद में पता चला कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक के पिता ने अपने भाई व भतीजों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। घटना के मूल में जमीन एवं संपत्ति बंटवारे को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आई थी ।

--

20 फरवरी 2019 तियर थाना अन्तर्गत उत्तरदाहां गांव में तिलक समारोह में हर्ष फायरिग के दौरान एक किशोरी गोली लगने से घायल हो गई थी। बाद में पेट में गोली लगने से घायल युवती को इलाज के लिए आरा शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सफल आपरेशन कर गोली निकाली गई थी। जिसके बाद किशोरी की जान बचाई जा सकी। गोली से घायल किशोरी दीपा कुमारी( 15वर्ष ) उतरदाहां गांव निवासी रमेश सिंह कुशवाहा की पुत्री थी ।साथ ही रिश्ते में दूल्हा भी भतीजी थी। जगदीशपुर थाना के नयका टोला निवासी शत्रुध्न सिंह की पुत्री प्रिसी की शादी उत्तरदाहां गांव निवासी जयनाथ सिंह के पुत्र धीरज सिंह के शादी तय हुई थी। नयका टोला निवासी शत्रुध्न सिंह सगे -संबंधियों के साथ तिलक लेकर उत्तरदाहां गांव निवासी जयनाथ सिंह के घर गए थे। देर रात में आंगन में तिलक चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। दीपा भी अपने चाचा का तिलक छत पर खड़ी होकर देख रही थी। इस दौरान तिलक में आए लोग पिस्टल व रायफल से फायरिग कर रहे थे।

----

09 मार्च 2019

बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में जयमाल के दौरान फायरिग होने से दुल्हन के फुफेरे भाई की मौत हो गयी थी। जानकारी के अनुसार बारात जमुआ गांव निवासी डीलर संतोष ओझा की पुत्री की आरा के महुली से आयी थी। मृतक ब्रजेश कुमार दूबे शाहपुर थाना क्षेत्र के साहोडीह निवासी स्व. दखल दूबे के पुत्र थे। जयमाल के दौरान आये बारातियों की ओर से एक कर्मचारी के बेटे ने रिवाल्वर से फायरिग की थी। पहली गोली तो फायर हो गई पर दूसरी फंस गई थी। रिवाल्वर को देखकर गोली निकालने के दौरान गोली चल गई थी, जो ब्रजेश के बांह में जा लगी थी । इससे मौत हो गई थी। ब्रजेश सीए व सॉफ्टवेयर का कोर्स कर अपने गांव में ही स्कूल चलाते थे। ब्रजेश की शादी आरा की चरखम्भा गली में पांच साल पहले हुयी थी।

------

17 अप्रैल 2019 को

आरा टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिनगर मुहल्ला में तिलकोत्सव के दौरान फायरिग में सुरज नामक छात्र की मौत हो गई। सुरज इब्राहिमनगर निवासी अशोक सिंह का पुत्र था। इसे लेकर पिता ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। हालांकि, फायरिग करने वाले अभी चिह्नित नहीं किए जा सके है।

---------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.