विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज से आरा-सासाराम के बीच नई डीएमयू ट्रेन का शुभारम्भ

By JagranEdited By:
Published: Tue, 22 Aug 2017 03:07 AM (IST)

भोजपुर। आरा से सासाराम के बीच चलने वाली नई डीएमयू ट्रेन का शुभारम्भ आरा रेलवे स्टेशन प्र

आज से आरा-सासाराम के बीच नई डीएमयू ट्रेन का शुभारम्भ
आज से आरा-सासाराम के बीच नई डीएमयू ट्रेन का शुभारम्भ

भोजपुर। आरा से सासाराम के बीच चलने वाली नई डीएमयू ट्रेन का शुभारम्भ आरा रेलवे स्टेशन प्रांगण में मंगलवार की दोपहर 3 बजे सांसद आर.के. ¨सह हरी झंडी दिखाकर करेंगे। सांसद के निजी सचिव ने बताया कि इस ट्रेन का उद्घाटन रेल मंत्री सुरेश प्रभु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली से करेंगे। इस अवसर पर रेलवे के कई पदाधिकारी, भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे। बता दें कि आरा-सासाराम रेलखंड पर आज 22 अगस्त से चलने वाली इस नई डीजल इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (डेमू) ट्रेन की विधिवत अधिसूचना जारी कर दी गई है। मंगलवार को रिमोट के माध्यम से रेलमंत्री द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद यह सवारी गाड़ी अगले दिन 23 अगस्त से नियमित रूप से चलेगी। आठ डिब्बे वाली यह ट्रेन प्रतिदिन आरा-सासाराम के बीच दो फेरा लगाएगी। जो आरा से सुबह पांच बजे व डेढ़ बजे खुलेगी और सासाराम सुबह में 8.40 व शाम में पांच बजे पहुंचेगी। वहीं सासाराम से सुबह में 9.25 व शाम में साढ़े पांच बजे खुलेगी। नई डेमू ट्रेन का अप में 75271 व 75273 तथा डाउन में 75272 व 75274 नंबर होगा।

---------------

कहां-कहां होगा ठहराव :

ट्रेन आरा के बाद उदवंतनगर हाल्ट, गड़हनी, सेमरांव हाल्ट, नगरी ग्राम हाल्ट, पीरो, झारखंड महादेव हाल्ट, नोनार हाल्ट, हसन बाजार हाल्ट, हसन बाजार स्टेशन, भोजपुर-रोहतास बॉर्डर हाल्ट, शिवपुर हाल्ट, बिक्रमगंज, शहीद बाबा हाल्ट, घोसिया हाल्ट, घोसिया कला हाल्ट, मानी हाल्ट, बैरी हाल्ट, संझौली हाल्ट, समहुता हाल्ट, गढ़नोखा, चनकी हाल्ट, बरांव मोड़ हाल्ट, खैराडीह हाल्ट, अगरेर हाल्ट, मोकर हाल्ट व सासाराम रुकेगी।