श्रीराम नवमी शोभा यात्रा को भव्य बनाने का निर्णय
श्रीराम नवमी समिति की बैठक महादेवा रोड स्थित हनुमान मंदिर में हुई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 05:18 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 05:18 PM (IST)
आरा। श्रीराम नवमी समिति की बैठक महादेवा रोड स्थित हनुमान मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह ने की। बैठक में श्रीराम नवमी शोभा यात्रा को भव्य बनाने, शहर के चौक-चौराहों को भगवा पताका से सजाने का निर्णय हुआ। चौक-चौराहे को सजाने की जिम्मेवारी आकाश सोनी और विजय गुप्ता को दी गई। आयोजन की केन्द्रीय कमिटी में राजेन्द्र सिंह यादव और वार्ड पार्षद प्रकाश सिंह को जोड़ा गया। बैठक में समिति के युवा अध्यक्ष चंदन ओझा और मीडिया प्रभारी छात्र संघ प्रतिनिधि आलोक बजरंगी को बनाया गया। इस अवसर पर शंभु चौरसिया, संजय कनौजिया, नवीन प्रकाश, मुत्युंजय, बादल जालान, विरेन्द्र सिंह, वासुदेव नारायण सच्चु आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें