Move to Jagran APP

जदयू की नई प्रदेश कमिटी में भोजपुर के सात नेताओं को मिली जगह

आरा। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपनी नई प्रदेश टीम की सूची जारी की है। जारी सूची में भोजपुर के सात नेताओं को अलग-अलग पदों पर जगह मिली है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jun 2021 11:36 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jun 2021 11:36 PM (IST)
जदयू की नई प्रदेश कमिटी में भोजपुर के सात नेताओं को मिली जगह
जदयू की नई प्रदेश कमिटी में भोजपुर के सात नेताओं को मिली जगह

आरा। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपनी नई प्रदेश टीम की सूची जारी की है। जारी सूची में भोजपुर के सात नेताओं को अलग-अलग पदों पर जगह मिली है। प्रदेश कमेटी में जिले से चयनित नेताओं में पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक विजेंद्र कुमार यादव व विजय कुमार कुशवाहा को प्रदेश महासचिव, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, जगदीशपुर विधान सभा से प्रत्याशी रही सुषुमलता कुशवाहा, संजय मेहता व रामेश्वर रजक को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। इधर, जदयू जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि जदयू ने संगठन में महिलाओं को पहली बार 33 फीसद हिस्सेदारी दी है। वे जदयू प्रदेश नेतृत्व द्वारा नई प्रदेश कमेटी की घोषणा और महिलाओं को पार्टी में 33 फीसद हिस्सेदारी देने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संकल्प पूरा करते हुए महिलाओं को संगठन में 33 फीसद हिस्सेदारी दी। जदयू अब भारतवर्ष की पहली पार्टी है। जिसने महिलाओं को अपने दल में 33 फीसद हिस्सेदारी दी है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि नई प्रदेश कमेटी में जिले से आधा दर्जन से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल होने का अवसर मिला है। जिसके लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य प्रमुख पार्टी नेता बधाई के पात्र हैं। प्रदेश कमेटी में जिले से चयनित नेताओं को बधाई देनेवालों में वरिष्ठ नेता सह अधिवक्ता कृष्णा जी, सुशील तिवारी, कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, विश्वनाथ सिंह, राजीव रंजन श्रीवास्तव, भीम पटेल, पप्पू चौबे, शंभु प्रसाद सोनी, जयप्रकाश चौधरी, राकेश रंजन पुतुल, मंटू शर्मा, चीकू सिंह, विष्णुकांत तिवारी, महेश कुशवाहा, निर्मल सिंह शक्रवार, अभय विश्वास भट्ट, सुनील पाठक व अंशु सिग्रीवाल आदि हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.