परीक्षा फार्म में अधिक राशि वसूली पर छात्राओं ने काटा बवाल
भोजपुर : रामदहीन मिश्रा प्लस 2 विद्यालय में मैट्रिक के फार्म भरने में निर्धारित शुल्क से अधिक र
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 07:35 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 07:35 PM (IST)
भोजपुर : रामदहीन मिश्रा प्लस 2 विद्यालय में मैट्रिक के फार्म भरने में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने के विरोध में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने जमकर बवाल काटा और आक्रोशपूर्ण नारेबाजी की। छात्राओं का कहना था कि फार्म भरने के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल की जा रही है और रसीद भी नहीं दी जा रही है। साथ ही छात्रवृत्ति, पोशाक योजना की राशि भी नहीं मिली है। बताया जाता है कि छात्र-छात्राओं के कड़े तेवर देख विद्यालय प्रशासन ने निर्धारित शुल्क लेना शुरू किया। प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार राम का कहना है कि बच्चों से अधिक राशि वसूलने की बात बेबुनियाद व मनगढंत है। विद्यालय में निर्धारित शुल्क पर ही फर्म भरे जा रहे है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें