Move to Jagran APP

दूसरे दिन फिर हत्या से भोजपुर में सनसनी, इस बार भी शिकार बनी महिला

बुधवार के बाद गुरुवार को भी बिहार के भोजपुर में महिला की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 08:25 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2020 08:25 AM (IST)
दूसरे दिन फिर हत्या से भोजपुर में सनसनी, इस बार भी शिकार बनी महिला
दूसरे दिन फिर हत्या से भोजपुर में सनसनी, इस बार भी शिकार बनी महिला

भोजपुर, जेएनएन। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव में गुरुवार की अहले सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाद में शव बरामद किया गया। मृतका 28 वर्षीय किरण देवी कुरकुरी निवासी बिगु राम की पत्नी बताई जाती है। घर से शौच करने जाने के दौरान वारदात की बात सामने आ रही हैं। वैसे, घर से बुलाकर हत्या किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

एक दिन पहले भी सुबह-सुबह हुई थी हत्या

बताते चलें कि एक दिन पहले भी सुबह-सुबह जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो दिनों के अंदर जिले में लगातार दूसरी महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात से इलाके में तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।

दो पक्षों के विवाद में महिला की मारी थी गोली

इसके पहले जिले में बुधवार की सुबह दो गुटों के भिड़ने से गोलियां तड़तड़ाई थीं। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव में बुधवार की सुबह पूर्व विवाद में दो पक्ष भिड़ गए थे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। विवाद में हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका 40 वर्षीया पत्नी देवान्ती देवी सेवगार गांव निवासी कृष्णा राम की पत्नी थी। देवान्ती की पीठ में गोली लगी थी। जिससे उसने इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

झगड़े में केस सुलह करना चाह रहा था एक पक्ष

बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी झगड़े में केस सुलह करने को लेकर महिला की हत्या की बात सामने आ रही है। सूचना मिलने पर उदवंतनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.